Home उत्तराखंड न्यूज़ ऋषिकेश एम्स में हड़कंप, 100 से ज्यादा डॉक्टर और मेडिकल स्टॉफ कोरोना पॉजिटिव
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

ऋषिकेश एम्स में हड़कंप, 100 से ज्यादा डॉक्टर और मेडिकल स्टॉफ कोरोना पॉजिटिव

एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल के मुताबिक, कुल 110 डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। इस डेडिकेटेड कोविड-19 अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक विजयेश भारद्वाज भी कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं।

उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से आई एक खबर ने मेडिकल जगत में हड़कंप मचा दिया है। एम्स ऋषिकेश के 100 से ज्यादा डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल के मुताबिक, कुल 110 डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं।

यह भी देखें – उत्तराखंड में 18 से 44 साल वालों को कोरोना वैक्सीन 10 मई से लगेगी, एक लाख डोज मिली

सबसे हैरानी की बात यह है कि इन सभी को कोरोना वैक्सीन लग चुकी थी। समाचार एजेंसी पीटीआई ने एम्स के पीआरओ हरीश थपलियाल के हवाले से कहा कि रोजाना कोविड-19 मरीजों के सीधे संपर्क में रहना इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों के संक्रमित होने की वजह हो सकती है। इस डेडिकेटेड कोविड-19 अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक विजयेश भारद्वाज भी कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं।

Image

इस बीच, उत्तराखंड में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। राज्य में शनिवार को कोरोना के 8390 मरीज मिले हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 4771 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं जबकि 118 की मौत हुई है। सबसे ज्यादा चिंताजनक हालात राजधानी देहरादून के हैं। शनिवार को यहां कोरोना के 3430 मामले मिले हैं और 40 मरीजों की मौत हुई है। पूरे प्रदेश में ऐक्टिव मरीजों की संख्या 71,174 है जिनमें से 26,710 ऐक्टिव मरीज सिर्फ देहरादून में हैं। यहां शुक्रवार को भी 3979 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे। (स्रोत- पीटीआई)

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...