Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में 18 से 44 साल वालों को कोरोना वैक्सीन 10 मई से लगेगी, एक लाख डोज मिली
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड में 18 से 44 साल वालों को कोरोना वैक्सीन 10 मई से लगेगी, एक लाख डोज मिली

उत्तराखंड में 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाने का अभियान 10 मई से शुरू होगा। इसके लिए राज्य को एक लाख डोज मिल चुकी हैं। पहले यह अभियान एक मई से शुरू होना था लेकिन कोरोना वैक्सीन आपूर्ति न होने के चलते इसे टालना पड़ा था।

वैक्सीन केवल Cowin.gov.in पोर्टल आरोग्य सेतु पर पंजीकरण के बाद उपलब्ध होगी। इसके लिए एक निर्धारित तिथि दी जाएगी और रजिस्टर्ड नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसको बताने के बाद ही वैक्सीन लगेगी। पंजीकरण के लिए उपरोक्त पोर्टल पर जाने के बाद Self Registration पर लॉगइन करना होगा।

वैक्सीन रजिस्ट्रेशन के लिए क्लिक यहां करें –

स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी के अनुसार कोविशील्ड वैक्सीन की एक लाख डोज राज्य औषधि भंडार केंद्र चंद्रनगर में रखी गई हैं। यहां से सभी जिलों को इनकी आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस आयु वर्ग के लगभग 50 लाख लाभार्थी हैं, जिन्हें निशुल्क वैक्सीन दी जाएगी। टीकाकरण के लिए केंद्र निर्धारित किए गए हैं, वहीं से लाभार्थियों को वैक्सीन लगेगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...