Home देश-विदेश गौरव का पल: महिला मिलिट्री पुलिस का पहला दस्ता भारतीय सेना में शामिल
देश-विदेशफ़ौज

गौरव का पल: महिला मिलिट्री पुलिस का पहला दस्ता भारतीय सेना में शामिल

बेंगलुरू स्थित मिलिट्री पुलिस कोर के सेंटर एवं स्कूल (CMP C&S) में हुई एक शानदार परेड के बाद 83 लड़कियों का पहला दस्ता भारतीय सेना में शामिल हो गया। सीएमपी सीएंडएस के कमांडेंट ने कसम परेड का निरीक्षण करने के बाद नवोदित महिला सैनिकों को उनकी दमदार ड्रिल और 61 सप्ताह की सघन ट्रेनिंग पूरी करने के लिए बधाई दी।

भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ गया है। पहली बार सेना में महिला मिलिट्री पुलिस को शामिल किया गया है। बेंगलुरू स्थित मिलिट्री पुलिस कोर के सेंटर एवं स्कूल (CMP C&S)में हुई एक शानदार परेड के बाद 83 लड़कियों का पहला दस्ता भारतीय सेना में शामिल हो गया। 08 मई को यहां के द्रोणाचार्य परेड ग्राउंड में आयोजित ये समारोह हर लिहाज से ऐतिहासिक था। हालांकि सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इस आयोजन को चर्चाओं से दूर रखा गया।

सीएमपी सीएंडएस के कमांडेंट ने कसम परेड का निरीक्षण करने के बाद नवोदित महिला सैनिकों को उनकी दमदार ड्रिल और 61 सप्ताह की सघन ट्रेनिंग पूरी करने के लिए बधाई दी। इस प्रशिक्षण के दौरान इन महिला सैनिकों को बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण, प्रोवोस्ट प्रशिक्षण दिया गया। इनमें हर तरह की पुलिस ड्यूटी एवं युद्धबंदियों का प्रबंधन, औपचारिक कर्तव्यों और कौशल विकास शामिल है। महिला सैनिकों को सभी तरह के वाहनों एवं सिग्नल उपकरणों को चलाना और उनका रखरखाव करना भी सिखाया गया है।

परेड समीक्षा अधिकारी ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रशिक्षण ने सभी महिला सैनिकों में कर्तव्य के प्रति समर्पण, धार्मिकता और राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ सेवा जैसे गुणों को उभारा है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान हासिल किए गए मानक उन्हें बेहतर बनाए रखेंगे और देश में विभिन्न इलाकों एवं ऑपरेशनल परिस्थितियों में स्थित नई यूनिट में एक गुणक साबित होने में मदद करेंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने बुधवार, 21 अक्टूबर को...

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...