Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में 30 जून तक स्कूलों की छुट्टी का आदेश जारी, निजी स्कूलों पर छोड़ा ऑनलाइन कक्षाएं चलाने का फैसला
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड में 30 जून तक स्कूलों की छुट्टी का आदेश जारी, निजी स्कूलों पर छोड़ा ऑनलाइन कक्षाएं चलाने का फैसला

इस अवधि में यदि कोई निजी स्कूल छात्रहित में ऑनलाइन के माध्यम से अध्यापन कार्य करना चाहता है तो अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर सकता है। यह व्यवस्था इसी सत्र के लिए है।  

उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए 30 जून तक सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इस संबंध में शिक्षा सचिव मीनाक्षी सुंदरम की ओर से 8 मई को आदेश जारी कर दिया गया है।

इस पत्र में कहा गया है कि कोविड-19 के मामलों में हो रही लगातार वृद्धि के मद्देनजर पूर्व व्यवस्थित ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि को बढ़ाते हुए राज्य में चलने वाले सभी शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों (डे-बोर्डिंग) में 30 जून, 2021 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया जाता है। इस अवधि में यदि कोई निजी स्कूल छात्रहित में ऑनलाइन के माध्यम से अध्यापन कार्य करना चाहता है तो अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर सकता है। यह व्यवस्था इसी सत्र के लिए है।

 

उत्तराखंड में कोरोना से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। कई जिलों में कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है पर संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही है। 24 घंटे में करीब 10 हजार केस आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के हाथ-पांव फूल गए हैं। राज्य सरकार ताबड़तोड़ बैठकें कर रही है और खबर मिल रही है कि जल्द ही कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

यह भी पढें – उत्तराखंड के गांवों में भी घुसा कोरोना, 10 मई तक सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला

दरअसल, शुक्रवार शाम को जो रिपोर्ट आई है, वह डरा रही है। 24 घंटे में रिकॉर्ड 137 लोगों की जान चली गई है। पहाड़ के गांवों में भी कोरोना फैल चुका है। शुरू से लेकर अब तक देहरादून सबसे ज्यादा प्रभावित है। यह कोरोना का एपिक सेंटर बन चुका है।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...