Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड के गांवों में भी घुसा कोरोना, 10 मई तक सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड के गांवों में भी घुसा कोरोना, 10 मई तक सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला

क्या उत्तराखंड सरकार भी संपूर्ण लॉकडाउन लगाने जा रही है? क्या कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए अब दूसरा उपाय नहीं बचा है? देवभूमि के मौजूदा हालात को देख लोगों के मन में यही सवाल है। कैबिनेट मंत्री के एक बयान से भी इसका स्पष्ट संकेत मिल गया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट

उत्तराखंड में कोरोना से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। कई जिलों में कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है पर संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही है। 24 घंटे में करीब 10 हजार केस आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के हाथ-पांव फूल गए हैं। राज्य सरकार ताबड़तोड़ बैठकें कर रही है और खबर मिल रही है कि जल्द ही कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

दरअसल, शुक्रवार शाम को जो रिपोर्ट आई है, वह डरा रही है। 24 घंटे में रिकॉर्ड 137 लोगों की जान चली गई है। पहाड़ के गांवों में भी कोरोना फैल चुका है। शुरू से लेकर अब तक देहरादून सबसे ज्यादा प्रभावित है। यह कोरोना का एपिक सेंटर बन चुका है।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण ‘बेकाबू’, 9642 केस आए सामने; 137 लोगों की जान गई

कोरोना फैलने से रोकने के लिए एक तरफ सरकार कंटेनमेंट उपाय कर रही है तो दूसरी तरफ कोशिश की जा रही है कि जल्द से जल्द बीमार लोगों को सुविधाएं मिल सकें। स्वास्थ्य सुविधाओं पर इस समय जबरदस्त दबाव है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने ऋषिकेश आईडीपीएल में निर्माणाधीन 500 बेड के कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया है। डीआरडीओ के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री जी को निर्माणाधीन अस्पताल के पूरे ले-आउट से अवगत कराया। अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल को दो सेक्टर में बांटा गया है जिसमें 250-250 बेड की व्यवस्था की गई है। अस्पताल में लिक्विड आक्सीजन प्लांट लगाने के साथ ही यहां 24 घंटे बिजली बैकअप की व्यवस्था की गयी है। इसके अलावा फार्मेसी, लैब की भी व्यवस्था की जा रही है।

क्या संपूर्ण लॉकडाउन लगेगा?

उत्तराखंड के कैबिनेट मत्री सुबोध उनियाल की बातों से इसका स्पष्ट इशारा भी मिलता है कि जल्द ही संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया जा सकता है। उन्होंने कहा है, ‘कोरोना का संक्रमण उत्तराखंड के गांवों तक पहुंच चुका है। कोरोना कर्फ्यू के बाद भी जिस तरह से संक्रमण फैल रहा है, वह चिंता का विषय है। इस प्रसार को रोकने के लिए सरकार 10 मई तक एक बड़ा फैसला लेने वाली है।’

आपको बता दें कि सिर्फ उत्तराखंड में नहीं देश के कई राज्यों में कोरोना के प्रकोप को थामने के लिए लॉकडाउन लगाया जा चुका है। केरल में अचानक 42 हजार से ज्यादा केस आते ही राज्य सरकार ने संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान कर दिया। राजस्थान, यूपी, दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों में लॉकडाउन लगाया गया है या उसी तरह की पाबंदियां लगाई जा रही हैं।

कोरोना कर्फ्यू के बावजूद 1 करोड़ की आबादी में एक दिन में 8 हजार केस! उत्तराखंड के हालात डरा रहे

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...