Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में बन रहे कोविड अस्पताल का किया निरीक्षण
उत्तराखंड न्यूज़सरोकार

मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में बन रहे कोविड अस्पताल का किया निरीक्षण

इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल को दो सेक्टर में बांटा गया है जिसमें 250-250 बेड की व्यवस्था की गई है। अस्पताल में लिक्विड आक्सीजन प्लांट लगाने के साथ ही यहां 24 घंटे बिजली बैकअप की व्यवस्था की गयी है। इसके अलावा फार्मेसी, लैब की भी व्यवस्था की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरे कर लिए जाएं। यह युद्ध की स्थिति है और हमें कोई भी कमी नहीं छोड़नी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार से जो सहयोग की आवश्यकता है उसके बारे में तत्काल बताया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य को सुविधाओं के विकास में भारत सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश एम्स पहुंचकर यहां निदेशक प्रोफेसर रविकांत एवं उनकी टीम के साथ तैयारियों को लेकर बैठक की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान अस्पताल में उपलब्ध ऑक्सीजन बेड, वेंटिलेटर आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अस्पतालों को निर्देशित किया गया है कि वे 24 घंटे पहले अपनी ऑक्सीजन जरूरतों के लिए प्रशासन को अवगत कराएं ताकि अफरा तफरी की स्थिति न बने।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कोविड महामारी से जंग में जुटे सभी डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ का आभार भी जताया। मुख्यमंत्री को एम्स निदेशक ने बताया कि वर्तमान में अस्पताल में कम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट हैं जिसे बढ़ाने की आवश्यकता है। एम्स निदेशक ने कहा कि अस्पताल में 40 हजार लीटर के ऑक्सीजन प्लांट की आवश्यकता है जिस पर मुख्यमंत्री ने इस मामले में सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल, ऋषिकेश की मेयर अनीता ममगाईं आदि उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...