Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड में ऑक्सीजन और वेंटिलेटर बेड को लेकर अच्छी खबर, इन दो शहरों में बन रहा कोविड अस्पताल
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड में ऑक्सीजन और वेंटिलेटर बेड को लेकर अच्छी खबर, इन दो शहरों में बन रहा कोविड अस्पताल

कोरोना के जैसे ही केस बढ़ने लगे तो दवाइयों के साथ ऑक्सीजन की कमी भी होने लगी। वह चिकित्सकीय ऑक्सीजन जो कोरोना के गंभीर मरीजों की जान बचाने के लिए जरूरी हो जाती है। ऐसे में उत्तराखंड सरकार ऑक्सीजन बेड बढ़ाने की कोशिशों में लगी हुई है।

उत्तराखंड में रोजोना 10 हजार के करीब कोरोना केस आने लगे हैं। ऐसे में सरकार को कई अस्थायी अस्पताल भी बनाने पड़ रहे हैं, जिससे गंभीर मरीजों को अस्पताल की सुविधाएं मिल सकें। इस काम में सरकार का सहयोग कर रहा है डीआरडीओ। जी हां, उत्तराखंड के हल्द्वानी और ऋषिकेश में डीआरडीओ दो कोविड केयर अस्पताल बना रहा है।

हल्द्वानी और ऋषिकेश, जानें कहां कितना इंतजाम

इससे उत्तराखंड के कोरोना के गंभीर मरीजों को लाभ होगा। हल्द्वानी में बन रहे अस्पताल में 500 बेड की क्षमता होगी, जिसमें 375 ऑक्सीजन बेड और 125 बेड पर वेंटिलेटर की सुविधा मिलेगी। DRDO के एक अधिकारी ने बताया कि ऋषिकेश में बन रहे कोविड अस्पताल में 400 ऑक्सीजन बेड और 100 वेंटिलेटर बेड की सुविधा मिलेगी।

ऐसे में उत्तराखंड में जिन मरीजों को ऑक्सीजन या वेंटिलेटर की जरूरत होगी वे अपने घर से नजदीक वाले कोविड अस्पताल में जा सकेंगे। इस समय प्रदेश ही नहीं, देश के स्वास्थ्य ढांचे पर गंभीर दबाव है।

उत्तराखंड के हालात पर केंद्र सरकार की भी नजर है। अतिरिक्त सचिव (स्वास्थ्य) आरती अहूजा ने बताया कि जिन राज्यों में कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं उनमें कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, हरियाणा, ओडिशा और उत्तराखंड है। इस बीच, कुंभ के बाद के मामलों के विश्लेषण से पता चला है कि कुंभ के बाद उत्तराखंड में कोविड के मामलों में 1800 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है।

ऋषिकेश एम्स में हड़कंप, 100 से ज्यादा डॉक्टर और मेडिकल स्टॉफ कोरोना पॉजिटिव

कुंभ के दौरान प्रदेश में 1.3 लाख कोरोना के केस आए, जो राज्य के अब तक के कुल मामलों का आधे से अधिक है। अकेले 12 अप्रैल को हरिद्वार में 35 लाख से ज्यादा लोग इकट्ठा हुए थे और 14 अप्रैल को 13.51 लाख लोग जुटे थे।

बीते 24 घंटों में प्रदेश में 8,390 कोरोना केस आए हैं, 118 लोगों की मौत हो गई। ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4,771 है। हालात में सुधार न देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने एक के बाद एक कई फैसले लिए हैं। 10 मई से 18-44 साल उम्र वर्ग के लोगों के लिए कोविड वैक्सीनेशन शुरू होने जा रहा है।

उत्तराखंड में 18 से 44 साल वालों को कोरोना वैक्सीन 10 मई से लगेगी, एक लाख डोज मिली

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...