चाय, पानी, खाना, सैनिटाइजेशन…. कोरोना काल में मदद में जुटा देहरादून का भगतपूरन सिंह जी सेवक जत्था

चाय, पानी, खाना, सैनिटाइजेशन…. कोरोना काल में मदद में जुटा देहरादून का भगतपूरन सिंह जी सेवक जत्था

सिखों की एक विशेष पहचान उनकी निस्वार्थ भाव से की जाने वाली सेवा होती है। यहां न कोई बड़ा होता है न छोटा। गरीबों की सेवा के लिए हर कोई सेवादार होता है। देहरादून में भी एक जत्था ऐसे ही लोगों की मदद कर रहा है। कोरोना काल में इस जत्थे ने सैकड़ों लोगों को विभिन्न प्रकार से राहत एवं मदद पहुंचाई है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट

कोरोना ने गरीबों, बेसहारा और उन लोगों पर कहर बरपाया है जिनके दो जून की रोटी का सहारा छिन गया। हर परिवार, हर घर इस संक्रमण से प्रभावित हुआ है। उत्तराखंड के सुदूर पहाड़ों तक यह संक्रमण पहुंच गया। भला हो उन लोगों का जो दिन-रात अपनी जान की फिक्र किए बिना दूसरों की मदद कर रहे हैं। अगर आप देहरादून में हैं या आसपास के इलाके में रहते हैं तो इस जत्थे के बारे में आपको जानना चाहिए।

देहरादून में कांवली रोड पर स्थित है गुरुद्वारा। लोगों की सेवा में जुटे सेवादार करण सिंह ने हिल-मेल से बातचीत में अपने जत्थे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमारे जत्थे का नाम है भगतपूरन सिंह सेवक जत्था और गुरुद्वारा श्री गुरु अंगद देव जी प्रबंधक कमेटी है। उन्हीं के सहयोग से हम लोगों की सेवा करते हैं। कोई भी जरूरतमंद, मजबूर व्यक्ति हो हम उसकी मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कोरोना के खिलाफ जंग में जत्था क्षेत्रों में सैनिटाइेशन भी करता है।

करण ने बताया कि उनके जत्थे में बच्चे से लेकर बड़े तक शामिल हैं। इसमें कम से कम 30 सेवादारों की टीम है। भगत पूरन सिंह जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर हिल मेल से बात करते हुए करण सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी के डर से लोग घरों के अंदर हैं। बीमारी के डर से बाहर नहीं निकल रहे। जिन लोगों को खाने-पीने की चीजें या राशन-पानी की जरूरत हो तो हमारी टीम फौरन उन तक पहुंचती है। चाय, पानी, खाना, सैनिटाइजेशन से लेकर जत्थे के लोग हर तरह से मदद करते हैं।

उन्होंने बताया कि लोग हमसे फोन पर संपर्क करते हैं और हम कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए बिना कोई भीड़भाड़ किए बाइक पर सेवा पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि हमें मदद तो पहुंचानी है साथ में बीमारी से अपना और सामने वाले का भी बचाव करना है।

करण ने कहा कि पहले जब ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी होने लगी थी तो भगत पूरन सिंह सेवक जत्थे ने ऑक्सीजन लंगर भी लगाया था। अब भी हमारा लंगर चल रहा है। हम किसी एक शख्स के नाम से नहीं बल्कि अपने जत्थे के नाम से ही जाने जाते हैं।

उन्होंने आगे यह भी कहा कि बाहर का भी व्यक्ति अगर देहरादून में फंसा है, उसे किसी तरह की मदद की जरूरत है तो वह गुरुद्वारे या हमारे जत्थे से संपर्क कर सकता है। करण ने लोगों से अपील की है कि अपने घरों में ही रहकर इस बीमारी से लड़िए। कई सामाजिक संगठन और संस्थाएं मदद के लिए आगे आ रही हैं। एक दूसरे का साथ दीजिए और मदद कीजिए।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this