Friday , 4 September 2026
Home हमारी फ़ौज लेफ्टिनेंट जनरल दलबीर सिंह सुहाग होंगे नए सेनाध्यक्ष
हमारी फ़ौज

लेफ्टिनेंट जनरल दलबीर सिंह सुहाग होंगे नए सेनाध्यक्ष

dalbir-singhलेफ्टिनेंट जनरल दलबीर सिंह सुहाग पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम और वीएसएम देश के नए सेनाध्यक्ष होंगे, वह वर्तमान सेनाध्यक्ष जनरल बिक्रम सिंह पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, एसएम, वीएसएम, एडीसी का स्थान लेंगे। इस समय वह उप-थल सेनाध्यक्ष हैं। सेनाध्यक्ष जनरल बिक्रम सिंह का कार्यकाल 31 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

लेफ्टिनेंट जनरल दलबीर सिंह को थलसेना में 16 जून, 1974 को कमीशन मिला। अपने 40 वर्षों के सेवा काल के दौरान उन्हें विभिन्न कमानों और स्टाफ की नियुक्तियां मिलीं। उन्होंने नेशनल डिफेंस कॉलेज, लांग डिफेंस मेनेजमेंट कोर्स और सीनियर कमान कोर्स भी किए हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल दलबीर सिंह वर्तमान में 1 जनवरी 2014 से उप थल सेनाध्यक्ष के पद पर हैं। इससे पहले वह पूर्वी थलसेना कमान का काम देखते थे।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles