Home देश-विदेश 18+ वालों को भी अब मुफ्त मिलेगी कोरोना वैक्सीन, पीएम मोदी ने किया बड़ा ऐलान
देश-विदेश

18+ वालों को भी अब मुफ्त मिलेगी कोरोना वैक्सीन, पीएम मोदी ने किया बड़ा ऐलान

कोरोना की दूसरी लहर के खिलाफ लड़ाई अभी जारी है। इस बीच, देशवासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने सोमवार शाम 5 बजे कुछ बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने राज्यों की कुछ मांगों का जिक्र करते हुए कहा कि अब उन्हें एक भी पैसा नहीं खर्च करना है। कोरोना वैक्सीन सबको मुफ्त दी जाएगी।

कोरोना से जंग में बड़ा ऐलान करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को फ्री वैक्सीन का तोहफा दिया है। जी हां, अब 18+ वाले लोगों को भी मुफ्त में कोरोना वैक्सीन लगेगी। पीएम ने साफ कहा कि 21 जून से 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए निशुल्क टीकाकरण किया। राज्यों को इसके लिए कोई खर्च करने की जरूरत नहीं है।

प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि 25 प्रतिशत टीके निजी अस्पतालों को मिलते रहेंगे, लेकिन वे प्रति खुराक 150 रुपये से ज्यादा सेवा शुल्क नहीं ले सकेंगे। मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि चाहे गरीब हो, निम्न मध्यवर्ग हो, मध्य वर्ग हो या उच्च मध्य वर्ग हो, केंद्र सरकार के इस कार्यक्रम के तहत सबको मुफ्त टीका मिलेगा।

उत्तराखंड के सीएम ने जताया आभार

पीएम का ऐलान होते ही राज्यों सरकार ने इस पर प्रसन्नता जताई। राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया। इस बीच, दिल्ली में मौजूद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभालने के बाद सोमवार को पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि मैंने देश में 18 वर्ष की आयु से ऊपर वाले समस्त भारतीयों का कोरोना टीकाकरण मुफ़्त किए जाने के लिए प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त किया।

पीएम मोदी से मिले सीएम तीरथ सिंह, ग्रामीण इलाकों में समय पर वैक्सीन पहुंचाने के लिए अतिरिक्त कोटा मांगा

अफवाहों से बचें, जागरूकता बढ़ाएं

प्रधानमंत्री ने लोगों से आह्वान किया कि वे कोरोना रोधी टीकाकरण से जुड़ी अफवाहों से बचें और टीकाकरण को लेकर जागरुकता बढ़ाने में मदद करें। उन्होंने कहा, ‘कोरोना की दूसरी लहर से हम भारतवाासियों की लड़ाई जारी है। अनेक देशों की तरह भारत भी बड़ी पीड़ा से गुजरा है। हममें से कई लोगों ने अपने परिजनों, परिचितों को खोया है। ऐसे सभी परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।’

उन्होंने कहा कि देश में एक नया हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया। अप्रैल और मई में ऑक्सीजन की मांग अकल्पनीय रूप से बढ़ गई थी। भारत के इतिहास में कभी इतनी मेडिकल ऑक्सीजन की जरूरत महसूस नहीं की गई थी। इस जरूरत को पूरा करने के लिए सरकार के सभी तंत्र लगे।

गरीबों को अब दिवाली तक मुफ्त अनाज

प्रधानमंत्री ने एक और बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि सरकार ने फैसला लिया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को अब दीपावली तक आगे बढ़ाया जाएगा। महामारी के इस समय में, सरकार गरीब की हर जरूरत के साथ, उसका साथी बनकर खड़ी है। यानी नवंबर तक 80 करोड़ से अधिक देशवासियों को, हर महीने तय मात्रा में मुफ्त अनाज मिलेगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...

पीएम मोदी 22 अक्टूबर को आएंगे केदारनाथ, 4 साल बाद 7वीं बार करेंगे बाबा के दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के केदारनाथ धाम आएंगे।...