खटीमा से भाजपा विधायक पुष्कर सिंह धामी आज शाम उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्य को मिलने जा रहे 11वें मुख्यमंत्री अब तक के सबसे युवा सीएम हैं। उनका जन्म पिथौरागढ़ जिले की ग्राम सभा टुंडी, तहसील डीडीहाट में हुआ। वह एक साधारण परिवार से आते हैं। उनकी शिक्षा सरकारी स्कूल में हुई है। काफी पहले से वह संघ से जुड़े रहे।
उनके पिता का नाम स्व. शेर सिंह धामी है। माता विश्ना देवी और पत्नी गीता धामी हैं। 16/9/1975 को जन्मे पुष्कर नगरा तराई, खटीमा के रहने वाले हैं। शिक्षा-दीक्षा की बात करें तो उन्होंने स्नातकोत्तर किया है और व्यावसायिक डिग्री मानव संसाधन प्रबंधन की है।
खटीमा में खूब बज रहे ढोल, पुष्कर धामी की मां बोलीं- काश! बेटे को CM बनता देखने के लिए उसके पिता होते
राजनीतिक सफर देखें तो 1994-1995 में विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ली। 2001 में वह तत्कालीन मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के ओएसडी रहे। 2005 में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष बने। 2010-12 तक शहरी अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष रहे। 2012 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की और पहली बार विधायक बने।
धामी की ताजपोशी से भाजपा ने जातिगत और क्षेत्रीय संतुलन साधा, युवाओं को भी संदेश
2013 में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए। पिछले यानी 2017 के चुनाव में दूसरी बार विधायक बने। उनके सरल और सौम्य स्वभाव के कारण उनकी छवि काफी बेदाग है। आज शाम 5 बजे वह उत्तराखंड की कमान संभाल लेंगे।


Leave a comment