उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार ने नए मुख्य सचिव एस एस संधू की नियुक्ति करने के बाद अब मंत्रियों को कामकाज बांटना शुरू कर दिया है। सबसे पहले विकास कार्यों की निगरानी के लिए प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति की गई है। जिलों का प्रभार कुछ इस तरह से दिया गया है। नई सरकार में भी दूसरे नंबर की भूमिका रखने वाले वरिष्ठ मंत्री सतपाल महाराज को रुद्रप्रयाग और चमोली, हरक सिंह रावत को टिहरी, बंशीधर भगत को देहरादून, यशपाल आर्य को नैनीताल, विशन सिंह को अल्मोड़ा, सुबोध उनियाल को पौड़ी, अरविंद पांडेय को चंपावत और पिथौरागढ़, गणेश जोशी को उत्तरकाशी और धन सिंह रावत को हरिद्वार, रेखा आर्य को बागेश्वर और यतीश्वरानंद को ऊधमसिंह नगर का प्रभार सौंपा गया है।



Leave a comment