Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ दिल्ली गए सीएम धामी, यहां देखिए शपथ से लेकर अब तक के कार्यों और फैसलों पर एक नजर
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

दिल्ली गए सीएम धामी, यहां देखिए शपथ से लेकर अब तक के कार्यों और फैसलों पर एक नजर

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली जा रहे हैं। 4 जुलाई को शपथ लेने के एक हफ्ते के भीतर ही उनके दिल्ली दौरे पर सबकी नजरें हैं। दिल्ली में सरकार के कामकाज को लेकर केंद्रीय नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आइए एक नजर डालते हैं सीएम के अब तक के प्रमुख कार्यों और बैठकों पर….

शपथ लेने के बाद सीएम धामी के पास पीएम मोदी का फोन आया और बधाई व शुभकामनाएं मिली। सीएम ने ट्वीट कर प्रदेश के लोगों को आश्वस्त किया कि वह और उनके सभी साथी और प्रदेश के कर्मठ कार्यकर्ता देवभूमि उत्तराखंड राज्य को विकास का अनुकरणीय उदाहरण बनाने के लिए दृढ़-संकल्पित हैं। 24 घंटे के अंदर मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई गई और उत्तराखंड के विकास और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर आगे की कार्य योजना की रूपरेखा तैयार की गई।

5 जुलाई को राहत सामग्री की 10 गाड़ियों को हरी झंडी
न्यू कैंट रोड, हाथीबड़कला से मसूरी विधानसभा के ग्रामीण इलाकों में वितरिण के लिए सीएम ने कोविड राहत सामग्री की 10 गाड़ियों का फ्लैग ऑफ किया। यह राहत सामग्री लगभग 1500 परिवारों में वितरित की जा रही है।

Image

सीएम ने 5 जुलाई को ही प्रदेश के लोगों को नई सरकार के 7 बड़े फैसले की जानकारी दी। इसमें लगभग 22000 रिक्त पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की भी बात बताई गई। इसका बेरोजगार युवाओं ने स्वागत किया है।

Image

सीएम ने अपनी सरकार के प्रमुख संकल्प भी साझा किए।

Image

6 जुलाई

महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जन्म जयंती पर आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक के साथ सीएम ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इसी दिन मंत्रियों को जिलावार प्रभार सौंपा गया, देखिए वह आदेश

Image

जनता से सीधे जुड़ने के लिए सीएम अब कू एप पर उपलब्ध हैं।

6 जुलाई को मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया। देखिए पूरी लिस्ट

6 जुलाई को बीजापुर अतिथि गृह में पीसीएस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भेंट कर सीएम को बधाई दी। उनकी विभिन्न समस्याओं को सीएम धामी ने सुना और आगे की कार्य-योजना पर विचार-विमर्श हुआ।

7 जुलाई
इस दिन सीएम ने सचिवालय में पूजा-अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया और शासकीय कार्यों की शुरुआत की।

Image

कार्यालय का कार्यभार संभालने के बाद सीएम ने सचिवालय के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया। पत्रावलियों का अवलोकन कर अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन स्तर पर प्राप्त होने वाली पत्रावलियों का त्वरित निस्तारण किया जाए। सुनिश्चित किया जाए कि जन समस्याओं का समाधान शीघ्रता से हो। सीएम ने कहा कि कार्यों में समयबद्धता एवं पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए। सुनिश्चित किया जाए कि अपने कार्यों के लिए लोगों को अनावश्यक सचिवालय के चक्कर न लगाने पड़ें तथा पत्रावलियों के ट्रैकिंग सिस्टम को और मजबूत बनाया जाए। आगंतुकों के साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार किया जाए।

यहां से वह हरकी पैड़ी जाते हैं और गंगा पूजा करने के बाद साधु-संतों से मिले।

https://twitter.com/pushkardhami/status/1412784029330415617?s=20

 

सीएम धामी ने पंचायती निरंजन अखाड़ा मायापुर, हरिद्वार के महंत रविंद्र पुरी जी व काली पीठ के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद, हरिहर आश्रम के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज, जगतगुरु आश्रम के जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वरानंद से आशीर्वाद प्राप्त किया। शांतिकुंज के डॉ. प्रणव पंडया, बाबा रामदेव व आचार्य बालकृष्ण से भेंट कर आशीर्वाद लिया। वहीं दक्ष मंदिर में पूजा-अर्चना की। हरिद्वार स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से भी भेंट की।

Image

8 जुलाई को सीएम ने न्यू कैंट रोड स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पूजा-अर्चना कर शासकीय कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया।

Image

चीड़बाग, देहरादून स्थित शौर्य स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर सीएम ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सैन्यधाम को उत्तराखंड के पांचवें धाम की संज्ञा दी है। उत्तराखंड के शहीद सैनिकों की स्मृतियों को संजोने के लिए देहरादून में भव्य सैन्यधाम बनाया जा रहा है।

Image

सरकार के कामकाज के साथ ही वह पार्टी गतिविधियों से जुड़ रहे हैं। 8 जुलाई को महानगर कार्यालय, परेड ग्राउण्ड में भाजपा कार्यकर्ता परिचय बैठक में उन्होंने हिस्सा लिया। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जनसेवा के साथ ही सरकार की विभिन्न गतिविधियों को आगे बढ़ाने में हमेशा से सहयोग दिया गया है।

इसी दिन सचिवालय में आयोजित बैठक में शासन के उच्चाधिकारियों को कांवड़ यात्रा के संचालन के दृष्टिगत पड़ोसी राज्यों के साथ व्यापक विचार-विमर्श कर सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेने के सीएम ने निर्देश दिए।

इसके अलावा सीएम ने सचिवालय में केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों एवं श्री बद्रीनाथ धाम के मास्टर प्लान की प्रगति की समीक्षा की तथा विभिन्न निर्माण कार्यों में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन के अनुसार इन योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने व श्री केदारनाथ की तरह श्री बद्रीनाथ मन्दिर परिसर के सौंदर्यीकरण, रिवर फ्रंट, लेक फ्रंट, अराइवल प्लाजा आदि कार्यों की DPR शीघ्र तैयार करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए।

Image

इतना ही नहीं, सीएम ने सचिवालय में #COVID19 से बचाव के लिये की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए टीकाकरण, जांच पर ध्यान देने तथा कोरोना की संभावित तीसरी लहर के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिला अस्पतालों, CHC, PHC में पर्याप्त संख्या में ऑक्सीजन, आईसीयू, वेंटिलेटर तथा बच्चों के लिए अलग से वार्ड बनाने जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थायें जुलाई के अन्त तक सुनिश्चित करने तथा सभी उपकरणों के रखरखाव पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए।

अपने इन कार्यों की रिपोर्ट लेकर सीएम अब दिल्ली पहुंचे रहे हैं, जहां वह शीर्ष नेतृत्व से मुलाका करेंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...