लोकपर्व हरेला ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में मनाएंगे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत कुमाऊं भ्रमण के बाद 15 से 20 जुलाई तक गढ़वाल भ्रमण पर रहेंगे। पौड़ी, रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, चमोली और टिहरी में उनके कार्यक्रम हैं। वृक्षारोपण, पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट वार्ता, लोकार्पण कार्यक्रम, रक्तदान शिविर, प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात, प्रसिद्ध मठ मंदिरों के दर्शन आदि कार्यक्रमों में वह शामिल होंगे।

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत 15 से 20 जुलाई तक 6 दिवसीय गढ़वाल भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरे में पूर्व सीएम पौड़ी, रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, चमोली व टिहरी के कई कार्यक्रम में भाग लेंगे जिसमें वृक्षारोपण, पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट वार्ता, लोकार्पण कार्यक्रम, रक्तदान शिविर, प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात, प्रसिद्ध मठ मंदिरों के दर्शन शामिल हैं।

इस दौरे की विशेष बात यह है कि इस बार पूर्व सीएम त्रिवेंद्र लोकपर्व हरेला को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में मनाएंगे, जहां पर वह स्थानीय कार्यकर्ताओं, लोगों के साथ वृक्षारोपण करेंगे। कुमाऊं भ्रमण में त्रिवेंद्र सिंह रावत को भरपूर प्यार मिला, कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

पूर्व सीएम ने कहा कि गढ़वाल भ्रमण का उनका उद्देश्य हरेला पर्व को ऐतिहासिक बनाने का है क्योंकि इस बार का हरेला पर्व वह ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में मनाने जा रहे हैं। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ेगा तथा स्थानीय लोगों में वृक्षारोपण को लेकर एक अलख जगेगी। उन्होंने कहा है कि हमारा लक्ष्य इस बार एक लाख पीपल, बरगद, गूलर आदि के पौधे लगाने का है जिसमें हमें पूरे प्रदेश से लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत हमने पिछले माह विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से कर दी है और अब तक कई पौधे लग भी चुके हैं।

पर्यावरण संरक्षण को लेकर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र पर्यावरण प्रेमी की भूमिका निभा रहे हैं। बीते वर्षों में भी उनके नेतृत्व में प्रदेश में कई लाख पौधे लगाए गए हैं। कहीं ना कहीं पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन की दिशा में यह उनके द्वारा किया गया बेहतरीन प्रयास है, जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेगी। उनके द्वारा निरंतर वृक्षारोपण की मुहिम को आगे बढ़ाया जा रहा है। वृक्षारोपण को लेकर जनता काफी जागरूक हो चुकी है। कुमाऊं भ्रमण में भी उन्होंने जगह-जगह वृक्षारोपण किया खास तौर पर कोसी का उद्गम स्थल काटली में भी उन्होंने प्रतीकात्मक वृक्षारोपण किया जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी से आह्वान किया है कि “हरेला महोत्सव अभियान” में आगे आएं, यह हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि “एक व्यक्ति-एक वृक्ष” अवश्य लगाएं और पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन की दिशा में अपनी भागीदारी निभाएं।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this