Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम के पास कैसे पहुंचा बहुरूपिया ठग, किताब का विमोचन कराया और अब गिरफ्तारी पर खुली पोल
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

सीएम के पास कैसे पहुंचा बहुरूपिया ठग, किताब का विमोचन कराया और अब गिरफ्तारी पर खुली पोल

क्या कोई बहुरूपिया मुख्यमंत्री के करीब पहुंच सकता है। इस बार तो उसने किताब का विमोचन करवा लिया लेकिन यह सुरक्षा के लिहाज से भी खतरनाक हो सकता है। कुछ ऐसी ही चर्चा ऋषिकेश में हो रही है। यहां एक बहुरूपिया को गिरफ्तार किया गया है। उसने सीएम पुष्कर सिंह धामी के हाथों अपनी किताब का विमोचन करवा लिया।

इस तांत्रिक का नाम अनिमेश बताया जा रहा है और इस पर ठगी का आरोप है। सवाल यह है कि बीजापुर गेस्ट हाउस में यह कैसे घुस गया। कौन से अधिकारी या मंत्री इससे मिले हुए थे। इस पूरे रहस्य से परदा उठाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

देहरादून के नामी स्कूल के हलाल मीट टेंडर मामले में उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग ने जिलाधिकारी को दिए अहम निर्देश

रिपोर्टों में बताया जा रहा है इस ठग ने कई नेताओं और अफसरों को अपने माया जाल में फंसा रखा था। डोईवाला के नेचर विला जैसे वीवीआईपी इलाके में यह रहता था। महिला से नौ लाख रुपये के आभूषणों की ठगी के मामले में जब इस शख्स को गिरफ्तार किया गया तो सारी सच्चाई खुलने लगी।

एजेंसियां भी अब इसके पीछे लग गई हैं और जल्द ही कुंडली सबके सामने लाई जाएगी। इस ठंग की मंशा, इसके हमदर्द और मददगार के बारे में जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...