Home उत्तराखंड न्यूज़ ब्यूरोक्रेसी में बदलाव का काउंटडाउन शुरू! वरिष्ठ आईएएस राधा रतूड़ी समेत 3 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

ब्यूरोक्रेसी में बदलाव का काउंटडाउन शुरू! वरिष्ठ आईएएस राधा रतूड़ी समेत 3 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल

आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में हुए इन ताजा बदलाव के बाद इस बात की अटकलें और तेज हो गई हैं कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव करने वाले हैं। चीफ सेक्रेटरी ओम प्रकाश को हटाकर स्पष्ट संदेश दे चुके हैं कि प्रशासनिक व्यवस्था में बड़े फेरबदल होंगे।

उत्तराखंड में ब्यूरोक्रेसी में होने जा रहे भारी फेरबदल की अटकलों के बीच उत्तराखंड शासन ने दो आईएएस (IAS) अधिकारियों और वित्त सेवा के एक अधिकारी के दायित्वों में बदलाव किया है।

सचिव प्रभारी भूपाल सिंह मनराल द्वारा जारी स्थानांतरण तैनाती आदेश के मुताबिक, वरिष्ठ आईएएस राधा रतूड़ी को अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री तथा कार्मिक एवं सतर्कता विभाग की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। उन्हें यूपीसीएस, यूजेवीएनएल और पिटकुल का अध्यक्ष बनाया गया है।

उधर, आईएएस अरविंद सिंह ह्यांकी को आयुक्त कुमाऊं मंडल, नैनीताल, आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल के अतिरिक्त प्रभार तथा सचिव मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रभार के दायित्व से हटा लिया गया है। उन्हें सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता तथा स्टॉफ ऑफिसर, मुख्य सचिव बनाया गया है।

वहीं वित्त सेवा के अधिकारी अरुणेंद्र कुमार से अपर सचिव मुख्यमंत्री, अतिरिक्त प्रभार ले लिया गया है।

जिम्मेदारियों में हुए इन ताजा बदलाव के बाद इस बात की अटकलें और तेज हो गई हैं कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव करने वाले हैं। चीफ सेक्रेटरी ओम प्रकाश को हटाकर स्पष्ट संदेश दे चुके हैं कि प्रशासनिक व्यवस्था में बड़े फेरबदल होंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...