हरेला पर्व पर उत्तराखंड में बड़ी संख्या में होगा वृक्षारोपण, सीएम धामी और पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह ने विधायकों को बांटे पौधे

हरेला पर्व पर उत्तराखंड में बड़ी संख्या में होगा वृक्षारोपण, सीएम धामी और पूर्व CM त्रिवेंद्र सिंह ने विधायकों को बांटे पौधे

सीएम धामी बोले, प्रकृति के संरक्षण के लिए हरेला पर्व पर सभी को वृक्षारोपण का संकल्प लेना होगा। जुलाई एवं अगस्त माह का समय वृक्षारोपण के लिए सबसे उपयुक्त है। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, पर्यावरण संरक्षण को लेकर इस साल हरेला में प्रदेश भर में 1 लाख पीपल एवं बरगद के वृक्षों को रोपने का लक्ष्य।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व से पहले देहरादून में एक वृक्षदान कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम धामी ने विधायकों एवं अन्य गणमान्य लोगों को पौधे दिए और लोगों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया।

सीएम धामी ने कहा कि 16 जुलाई को उत्तराखंड में हरेला पर्व मनाया जाएगा। प्रकृति के संरक्षण के उद्देश्य से उत्तराखंड में हरेला पर्व मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के संरक्षण के लिए हरेला पर्व के अवसर पर सभी को वृक्षारोपण करने का संकल्प लेना होगा। जुलाई एवं अगस्त माह का समय वृक्षारोपण के लिए सबसे उपयुक्त है। हमें अपनी परंपराओं एवं परिवेश को बढ़ावा देना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विज्ञान तेजी से प्रगति कर रहा है, वैज्ञानिक प्रगति के साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हमें और तेजी से आगे बढ़ना होगा। नमामि गंगे के तहत इस दिशा में सराहनीय प्रयास हुए हैं।

यह भी देखें – हरेला महोत्सव 16 जुलाई को, संघ प्रचारक डॉ. रौतेला बता रहे कैसे यह त्योहार पूरी दुनिया के लिए हैं ‘संजीवनी’

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पर्यावरणीय संतुलन बहुत जरूरी है। व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कर सबको अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। पीपल एवं बरगद के अधिक वृक्षारोपण पर हमें ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि भविष्य की चिंता को देखते हुए “एक व्यक्ति-एक वृक्ष” का हमें संकल्प लेना होगा उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले समय में पर्यावरण से होने वाले नुकसान को हम झेल नहीं पाएंगे और आज पर्यावरण की रक्षा के लिए हम सब को आगे आना होगा। किस प्रकार से दिन प्रतिदिन पर्यावरण दूषित हो रहा है, यह चिंता का विषय है और यह हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि हम अपनी आने वाली पीढ़ी को अच्छा वातावरण दें। उन्होंने कहा कि अच्छे वातावरण के लिए पर्यावरण का स्वस्थ और सुरक्षित होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को किस प्रकार से हमें स्वस्थ व सुरक्षित रखना है यह व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण से संभव है।

पूर्व सीएम ने कहा है कि सबको अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि 5 जून यानी विश्व पर्यावरण दिवस पर उनके द्वारा यह संकल्प लिया गया कि हम ऐसे वृक्षों का रोपण करेंगे जो दीर्घ काल तक जीवित रहते हैं जिम में मुख्यतः पीपल व बरगद के वृक्ष शामिल होते हैं। उन्होंने कहा है कि इस हरेला हमारा लक्ष्य पूरे प्रदेश भर में 01 लाख पीपल वह बरगद के वृक्षों को रोपने का है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पीपल और बरगद बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पीपल एवं बरगद के अधिक से अधिक वृक्षारोपण पर हमें ध्यान देना होगा तथा अन्य को भी प्रेरित करना होगा।

इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली, मुन्ना सिंह चौहान, सहदेव सिंह पुण्डीर, खजानदास, मेयर सुनील उनियाल गामा, देहरादून की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु चौहान, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट के अलावा जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

 

 

 

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this