Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ कर्नल कोठियाल ‘उत्तराखंड गौरव’ से सम्मानित
उत्तराखंड न्यूज़हमारी फ़ौज

कर्नल कोठियाल ‘उत्तराखंड गौरव’ से सम्मानित

Col  Ajay  Kothiyal in Uttarkashi 1केदारनाथ के पुनर्निर्माण व नंदादेवी राजजात में अहम भूमिका निभाने वाले नेहरु पर्वतारोहण संस्थान (निम) के प्रधानाचार्य कर्नल अजय कोठियाल का 22 सितम्बर को उत्तरकाशी के विभिन्न संगठनों ने नागरिक अभिनंदन किया। कर्नल अजय कोठियाल को ‘उत्तराखंड गौरव’ की उपाधि से विभूषित किया गया।

कर्नल कोठियाल का उत्तरकाशी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उसके बाद ढोल नगाड़ों के साथ गोस्वामी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं के मार्चपास्ट कर उन्हें रामलीला मैदान पहुंचाया।

Col  Ajay  Kothiyal in Uttarkashiरामलीला मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य आंदोनकारी संगठन, पूर्व सैनिक कल्याण समिति, संवेदना समूह, लक्षेश्वर महिला विकास समिति, नगर व्यापार मंडल, आदर्श रामलीला समिति समेत अनेक संगठनों ने उन्हें अभिनंदन पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट किए।

इस दौरान कर्नल कोठियाल के जीवन पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री का फिल्मांकन भी किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शहरी विकास मंत्री प्रीतम सिंह पंवार ने कहा कि कर्नल कोठियाल ने उत्तरकाशी ही नहीं बल्कि पूरे देश व सेना का भी मान बढ़ाया है।

सेना ने जहां उनकी वीरता के लिये शौर्य चक, कीर्ति चक्र और विशिष्ट सेवा मेडल जैसे पुरस्कारों से सम्मानित किया है, वहीं आम जनता ने उनका अभिनंदन कर इस सम्मान को और बढ़ा दिया है।

उन्होंने 21 Col Ajay Kothiyalवर्ष की सैन्य सेवा के दौरान तीन बार सर्वोच्च पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह किया है। भारतीय सेना द्वारा वर्ष 2012 में संचालित इंडियन आर्मी वुमेन एक्सपीडिशन का नेतृत्व भी कर्नल कोठियाल ने किया था। गढ़वाल राइफल्स की चैथी बटालियन को कमान कर चुके कर्नल कोठियाल इससे पहले सेना मुख्यालय दिल्ली में तैनात थे।

कर्नल कोठियाल ने युवाओं से हौसले के साथ अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी काम में सफलता अपनी लगन और मेहनत पर ही निर्भर करती है।

इस कार्यक्रम में बीते साल केदारनाथ में आई आपदा के बाद राहत व बचाव में खास योगदान देने वाले निम से जुड़े योगेंद्र राणा व आमोद पंवार को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर कई गणमान्य लोग, बुद्धिजीवी और युवा मौजूद थे।Col  Ajay  Kothiyal in Uttarkashi 3

केदारनाथ तक सड़क मार्ग को चारधाम यात्रा से पहले तक सुचारू करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रामबाड़ा से केदारनाथ तक बनने वाले मार्ग के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया था।

इस टास्क फोर्स का नेतृत्व नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अजय कोठियाल और डी.आई.जी जी.एस. मार्तोलिया को सौंपा गया था। इस टास्क फोर्स ने युद्धस्तर पर कार्य करके निश्चित अवधि के दौरान इस कार्य को समाप्त किया।
Col Kothiyal welcome to Dhol
कर्नल अजय कोठियाल ने एनआईएम के प्रधानाचार्य पद पर रहते हुए केदारनाथ तथा नंदा देवी राजजात यात्रा के कुशल संपादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ऐसे लोगों का तहे दिल से सम्मान किया जाना चाहिए।

ओम बधाणी के अनुसार, उत्तरकाशी में अपनी तरह का यह पहला कार्यक्रम रहा जो अत्यंत भव्य और सामाजिक सहभागिता से संपन्न हुआ। निश्चित रूप से यह कर्नल कोठियाल के प्रति जनता का अगाध प्रेम ही है।

कर्नल अजय कोठियाल को हार्दिक शुभकामनायें।

हिलमेल ब्यूरो

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...