सतपाल महाराज ने बताया कि महाभारत और रामायण सर्किट पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है इसलिए उसका विकास किया जाना चाहिए। सतपाल महाराज ने अजय भट्ट को बताया कि बागेश्वर जनपद में स्थित सरयू ताल से सरयू नदी निकलती है। हम गंगा आरती के साथ साथ यमुना एवं सरयू नदी की आरती भी उत्तराखंड में उतारेंगे।
पर्यटन मंत्री ने केंद्रीय राज्य मंत्री से अनुरोध किया कि राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जोर शोर से प्रयासरत है और इसमें उनका भी पूरा सहयोग उन्हें चाहिए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि राज्य में पर्यटन को विकसित करने के लिए उन्होंने साउंड और लाइट के प्रस्ताव भी दिए हैं।
सतपाल महाराज ने अजय भट्ट से कहा कि असम राइफल्स में उत्तराखंड के लोगों की भर्ती काफी समय से बंद पड़ी है जिसे पुनः शुरू किया जाना चाहिए। उन्होंने उनसे अनुरोध किया कि सेना में लड़कियों की भर्ती के लिए देहरादून और हल्द्वानी में कैंप लगाये जाएं।


Leave a comment