Home पर्यटन उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री से मिले महाराज
पर्यटनसरोकार

उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री से मिले महाराज

आज प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ महाभारत और रामायण सर्किट के विकास को लेकर सतपाल महाराज ने अजय भट्ट से बातचीत की।

सतपाल महाराज ने बताया कि महाभारत और रामायण सर्किट पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है इसलिए उसका विकास किया जाना चाहिए। सतपाल महाराज ने अजय भट्ट को बताया कि बागेश्वर जनपद में स्थित सरयू ताल से सरयू नदी निकलती है। हम गंगा आरती के साथ साथ यमुना एवं सरयू नदी की आरती भी उत्तराखंड में उतारेंगे।

पर्यटन मंत्री ने केंद्रीय राज्य मंत्री से अनुरोध किया कि राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जोर शोर से प्रयासरत है और इसमें उनका भी पूरा सहयोग उन्हें चाहिए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि राज्य में पर्यटन को विकसित करने के लिए उन्होंने साउंड और लाइट के प्रस्ताव भी दिए हैं।

सतपाल महाराज ने अजय भट्ट से कहा कि असम राइफल्स में उत्तराखंड के लोगों की भर्ती काफी समय से बंद पड़ी है जिसे पुनः शुरू किया जाना चाहिए। उन्होंने उनसे अनुरोध किया कि सेना में लड़कियों की भर्ती के लिए देहरादून और हल्द्वानी में कैंप लगाये जाएं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

कैंची धाम में दर्शन के लिए लागू होगी ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था, रोजाना 25 हजार श्रद्धालुओं की सीमा का प्रस्ताव

उत्तराखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़,...

मसूरी में अक्षय कुमार और राशि खन्ना की फिल्म की शूटिंग, एक झलक पाने को उमड़ी प्रशंसकों की भीड़

उत्तराखंड की पहाड़ियों की रानी मसूरी में गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेता अक्षय...

बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या 20.13 लाख के पार, यात्रा में अभी एक माह शेष

उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में इस वर्ष तीर्थयात्रियों की संख्या...