Home उत्तराखंड न्यूज़ सीमांत जिले पिथौरागढ़ के धारचूला में बादल फटने से भारी तबाही, 8 की मौत, कई मकान ध्वस्त, देखें तस्वीरें
उत्तराखंड न्यूज़देहरादूनपिथौरागढ़

सीमांत जिले पिथौरागढ़ के धारचूला में बादल फटने से भारी तबाही, 8 की मौत, कई मकान ध्वस्त, देखें तस्वीरें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ के डीएम डा. आशीष चौहान से फोन पर बात कर नुकसान की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि प्रभावितों को तत्काल हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराई जाए। सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन पूरी क्षमता के साथ चलाए जाएं। घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए।

उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ के धारचूला के जुम्मा के तोक नाग, जामुनी, रौडा, तोक सिरौउड्यार और नालापानी में रविवार रात बादल फटने के भारी तबाही हुई है। यहां सिरौउड्यार और जामुनी में कई घरों को क्षति पहुंची है। हिल-मेल के सूत्र सोनू मार्तोलिया ने बताया कि अभी तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। कुछ और लोग लापता बताए जा रहे हैं। घटना क्षेत्र में राजस्व, एसएसबी, पुलिस, एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ के डीएम डा. आशीष चौहान से फोन पर बात कर नुकसान की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि प्रभावितों को तत्काल हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराई जाए। सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन पूरी क्षमता के साथ चलाए जाएं। घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए। जिला पिथौरागढ़ से प्राप्त प्रारंभिक सूचना अनुसार गांव के जामुनी तोक में लगभग 5 तथा सिरौउड़यार तोक में 2 आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।

उक्त घटना के संबंध में जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान द्वारा जिला आपदा परिचालन केंद्र में आईआरएस के अधिकारियों के साथ बैठक कर तत्काल मौके पर राहत एवं बचाव कार्य कराने के साथ ही क्षेत्र में राहत सामग्री भेजने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि क्षेत्र में सड़क मार्ग अवरुद्ध होने के कारण रेस्क्यू कार्य हेलीकॉप्टर से कराए जाने हेतु क्षेत्र में हेलीपैड तैयार किया जा रहा है।

घटना के और ब्यौरे की प्रतीक्षा है…।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...