Home उत्तराखंड न्यूज़ सीडीएस जनरल बिपिन रावत से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्य से जुड़े विषयों पर चर्चा
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

सीडीएस जनरल बिपिन रावत से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्य से जुड़े विषयों पर चर्चा

सीडीएस जनरल रावत और सीएम पुष्कर सिंह धामी की मुलाकात के दौरान मुख्य सचिव डा. एस. एस. संधु, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी, आनंद वर्धन, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, अपर प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, आईएमए के कमांडेट ले. जनरल हरिंदर सिंह, जीओसी उत्तराखंड सब एरिया मेजर जनरल संजीव खत्री समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ जनरल बिपिन रावत से मुलाकात की। देहरादून में मुख्यमंत्री आवास में हुई इस मुलाकात के दौरान राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और सेना के कई अधिकारी मौजूद रहे।

सीमांत इलाके से पलायन पर चिंता जता चुके हैं सीडीएस

सीडीएस जनरल बिपिन रावत उत्तराखंड के सीमांत इलाकों से हो रहे पलायन पर कई बार चिंता जता चुके हैं। उनका कहना है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित गांवों से हो रहा पलायन राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। इसके लिए सीमा क्षेत्र में सुविधाओं का विकास पर फोकस किया जाना चाहिए। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में इस मुद्दे पर भी चर्चा हुई है।

इस अवसर पर मुख्य सचिव डा. एस. एस. संधु, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी, आनंद वर्धन, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, अपर प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, आईएमए के कमांडेट ले. जनरल हरिंदर सिंह, जीओसी उत्तराखंड सब एरिया मेजर जनरल संजीव खत्री, मेजर जनरल राहुल आर. सिंह, ले. जनरल (रिटा.) जेएस नेगी, मेजर जनरल (रिटा.) जीएस रावत, मेजर जनरल (रिटा.) आनंद रावत भी उपस्थित थे।

 

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...