Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में 4.6 तीव्रता के भूकंप के झटके, चमोली के जोशीमठ के पास रहा केंद्र, जानमाल का नुकसान नहीं
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड में 4.6 तीव्रता के भूकंप के झटके, चमोली के जोशीमठ के पास रहा केंद्र, जानमाल का नुकसान नहीं

भूकंप के लिहाज से संवेदनशील उत्तराखंड में शनिवार की सुबह भूकंप के झटकों के साथ खुली। चमोली जिले में शनिवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्‍टर स्‍केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 नापी गई। भूकंप का झटका सुबह 5.58 मिनट पर आया था। इसका केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर नीचे बताया गया है। भूकंप में फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार इसका केंद्र चमोली जिले में स्थित जोशीमठ के 31 किलोमीटर पश्चिम दक्षिण पश्चिम में था। भूकंप से इलाके में अफरातफरी मच गई। चमोली के अलावा ऋषिकेश, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और देहरादून में भी हल्के झटके महसूस किए गए।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles