Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के सबसे ऊर्जावान मुख्यमंत्री – योगगुरू स्वामी रामदेव
देहरादून

पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के सबसे ऊर्जावान मुख्यमंत्री – योगगुरू स्वामी रामदेव

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्वामी रामदेव का योग को पूरी दुनिया में पहुंचाने में उल्लेखनीय योगदान है, जो हमारे लिए गौरव का विषय है। आज योग विश्वभर में फैला है तथा बच्चा-बच्चा आज योग को जानता है।

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हम सबको मिलकर उत्तराखंड राज्य को देश का आदर्श राज्य बनाना है। जो कोई भी उत्तराखंड के हित में अच्छा कार्य करेगा, वह हमारे सबसे नजदीक होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अनेक संभावनाओं से भरा प्रदेश है। सड़क, परिवहन, सुरक्षा, उद्यान, आदि प्रत्येक क्षेत्र की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है। उत्तराखण्ड देश का आदर्श राज्य बने, इसके लिए सरकार 10 वर्षीय कार्य योजना बना रही है।

इस अवसर पर योगगुरू स्वामी रामदेव ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के रूप में उत्तराखंड राज्य को उत्साह एवं ऊर्जा से भरे हुए मुख्यमंत्री मिले हैं। उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के आने के बाद चारों तरफ नया उत्साह है। पतंजलि योगपीठ का जिक्र करते हुये स्वामी रामदेव ने कहा कि कर्म और पुरूषार्थ का फल ही पतंजलि है। सभी मेहमानों का पतंजलि अनुसंधान संस्थान पहुंचने पर स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डाॅ धन सिंह रावत, यतीश्वरानंद, सांसद राज्यसभा नरेश बंसल, विधायक रूड़की प्रदीप बत्रा, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, जिलाधिकारी हरिद्वार विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार डाॅ योगेन्द्र सिंह रावत सहित जनप्रतिनिधिगण और विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...