Home उत्तराखंड न्यूज़ श्रीनगर होगा उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र का पहला नगर निगम, पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट ने लगाई मुहर
उत्तराखंड न्यूज़

श्रीनगर होगा उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र का पहला नगर निगम, पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट ने लगाई मुहर

उत्तराखंड में वर्तमान में आठ नगर निगम हैं और ये सभी मैदानी क्षेत्रों में है। मौजूदा सरकार में पिछले काफी समय से पर्वतीय क्षेत्र के कुछ शहरों को नगर निगम बनाने कवायद चल रही है। श्रीनगर से विधायक एवं सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने ही सबसे पहले श्रीनगर को नगर निगम बनाने का सुझाव रखा था।

पौड़ी गढ़वाल की श्रीनगर नगरपालिका को नगर निगम बनाने की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट ने पौड़ी गढ़वाल जिले में श्रीनगर नगर पालिका परिषद को अपग्रेड कर इसे नगर निगम बनाने की मंजूरी दे दी गई है। श्रीनगर नगर निगम पर्वतीय क्षेत्र का पहला और राज्य का नौवां नगर निगम होगा।

उत्तराखंड में वर्तमान में आठ नगर निगम हैं और ये सभी मैदानी क्षेत्रों में है। मौजूदा सरकार में पिछले काफी समय से पर्वतीय क्षेत्र के कुछ शहरों को नगर निगम बनाने कवायद चल रही है। श्रीनगर से विधायक एवं सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने ही सबसे पहले श्रीनगर को नगर निगम बनाने का सुझाव रखा था।

धन सिंह रावत ने श्रीनगर को नगर निगम बनाने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। उन्होंने सबसे पहले यह सूचना देते हुए ट्वीटर पर लिखा श्रीनगर को मिली सौगात। उन्होंने एक पोस्टर भी ट्वीट किया, जिस पर लिखा था,  ‘श्रीनगर को उत्तराखंड का नौवां नगर निगम बनाने पर माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हार्दिक आभार और श्रीनगर की समस्त जनता को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’

 

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...