पौड़ी गढ़वाल की श्रीनगर नगरपालिका को नगर निगम बनाने की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट ने पौड़ी गढ़वाल जिले में श्रीनगर नगर पालिका परिषद को अपग्रेड कर इसे नगर निगम बनाने की मंजूरी दे दी गई है। श्रीनगर नगर निगम पर्वतीय क्षेत्र का पहला और राज्य का नौवां नगर निगम होगा।
उत्तराखंड में वर्तमान में आठ नगर निगम हैं और ये सभी मैदानी क्षेत्रों में है। मौजूदा सरकार में पिछले काफी समय से पर्वतीय क्षेत्र के कुछ शहरों को नगर निगम बनाने कवायद चल रही है। श्रीनगर से विधायक एवं सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने ही सबसे पहले श्रीनगर को नगर निगम बनाने का सुझाव रखा था।
धन सिंह रावत ने श्रीनगर को नगर निगम बनाने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। उन्होंने सबसे पहले यह सूचना देते हुए ट्वीटर पर लिखा श्रीनगर को मिली सौगात। उन्होंने एक पोस्टर भी ट्वीट किया, जिस पर लिखा था, ‘श्रीनगर को उत्तराखंड का नौवां नगर निगम बनाने पर माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हार्दिक आभार और श्रीनगर की समस्त जनता को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’
श्रीनगर को मिली नगर निगम की सौगात……
लगी कैबिनेट की मोहर pic.twitter.com/PLSFf3GIug— Dr.Dhan Singh Rawat (@drdhansinghuk) September 24, 2021


Leave a comment