Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में भाजपा को बड़ा झटका, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य कांग्रेस में शामिल
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड में भाजपा को बड़ा झटका, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य कांग्रेस में शामिल

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य ने कांग्रेस का दामन धाम लिया है। यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य ने साल 2017 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। भाजपा की सरकार बनने के बाद यशपाल आर्य को कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। यशपाल आर्य की कुछ म हीने पहले नाराज होने की खबरें थीं, उस वक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आर्य से उनके घर में मुलाकात कर मनाने की कोशिशें की थी।

Image

यशपाल आर्य बाजपुर और उनके बेटे संजीव आर्य नैनीताल सीट से विधायक हैं। वहीं यशपाल आर्य पुष्कर सिंह धामी सरकार में मंत्री थे और उनके पास छह विभाग थे। जिसमें परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, निर्वाचन और आबकारी विभाग शामिल थे।

दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल, हरीश रावत, राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की उपस्थिति में प्रेस वार्ता में यशपाल और संजीव आर्य ने वापसी की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी मौजूद रहे।

इससे पहले, यशपाल आर्य और संजीव आर्य ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात की।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles