Home पर्यटन वैष्णो देवी की तर्ज पर होगा बदरी-केदार का विकास
पर्यटन

वैष्णो देवी की तर्ज पर होगा बदरी-केदार का विकास

Vaishnavo Deviवैष्णो देवी की तर्ज पर बदीरनाथ-केदारनाथ धामों का विकास किया जाएगा। इसके लिए मंदिर समिति वैष्णो देवी ट्रस्ट के संविधान का अध्ययन कर रही है। मंदिर समिति के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि मंदिर समिति व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ाना चाहती है। इसके लिए बेहतर शिक्षण संस्थाएं स्थापित की जाएंगी। पुरानी शिक्षण संस्थाओं के विकास के लिए भी ठोस कार्य योजना तैयार की जा रही है।

मंदिर समिति के अध्यक्ष ने आगे कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ का विकास वैष्णो देवी की तर्ज पर किया जाएगा। समिति वैष्णो देवी ट्रस्ट का अध्ययन कर रही है। वैष्णो देवी ट्रस्ट के अपने मेडिकल कालेज हैं और बेहतर शिक्षण संस्थाएं हैं। यहां भी व्यावसायिक गKedarnath Templeतिविधियां बढ़ाने के लिए मेडिकल कालेज व देवभूमि की संस्कृति के देश-विदेश तक पहुंचाने के लिए शिक्षण संस्थाएं स्थापित की जाएंगी। इसके अलावा उन शिक्षण संस्थाओं के विकास के लिए ठोस कार्ययोजना बनाई जाएगी जो अभी शिथिल हैं।

उन्होंने कहा कि मंदिर समिति की पहल पर यदि बदरीनाथ व केदारनाथ के दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में इजाफा होता है तो इससे राज्य का ही लाभ होगा। उन्होंने कहा कि देश-विदेश की 10 हजार नामी कंपनियों से अपील की गई है कि बदरीनाथ धाम की स्थापना आदि गुरु शंकराचार्य ने की थी और ऐसा ही एक भव्य मंदिर जोशीमठ में भी तैयार किया जा रहा है।

हिलमेल ब्यूरो

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

कैंची धाम में दर्शन के लिए लागू होगी ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था, रोजाना 25 हजार श्रद्धालुओं की सीमा का प्रस्ताव

उत्तराखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़,...

मसूरी में अक्षय कुमार और राशि खन्ना की फिल्म की शूटिंग, एक झलक पाने को उमड़ी प्रशंसकों की भीड़

उत्तराखंड की पहाड़ियों की रानी मसूरी में गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेता अक्षय...

बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या 20.13 लाख के पार, यात्रा में अभी एक माह शेष

उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में इस वर्ष तीर्थयात्रियों की संख्या...