Saturday , 5 September 2026
Home देश-विदेश अयोध्या में बना विश्व रिकाॅर्ड, 12 लाख दीयों की रोशनी से जगमगाई राम नगरी
देश-विदेश

अयोध्या में बना विश्व रिकाॅर्ड, 12 लाख दीयों की रोशनी से जगमगाई राम नगरी

आज उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आगाज हुआ। इस दौरान पूरी अयोध्या नगरी रोशनी से जगमगा उठी। आज अयोध्या में 12 लाख दीये जलाए गए जो एक विश्व रिकॉर्ड है। इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी समेत कई मंत्री मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

 

इसके पहले नगर के साकेत पीजी कॉलेज से राम राज्याभिषेक शोभायात्रा जय श्रीराम के उद्घोष और शंखनाद के साथ रवाना हुई। जिसमें भारत की लोक संस्कृति के अलग-अलग रंग देखने को मिले। शोभयात्रा को उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री योगी ने रामभक्तों की आस्था को नमन किया और पिछली सरकारों पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए उन्हें निशाने पर लिया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब 2017 में उनकी सरकार बनी तो तब से वह यह दीपोत्सव उत्सव मना रहे हैं और यह उनका पांचवा दीपोत्सव है।

आज सूरज ढलने के बाद अयोध्या नगरी दीपकों की रोशनी के साथ जगमगाने लगी। अयोध्या में 12 लाख दिये प्रज्ज्वलित किए जा रहे हैं। इन दीपकों को जलाने के लिए 44 टीमें जुटी हुई हैं। वहीं, 9 लाख दिये राम की पैड़ी पर जलाए जा रहे हैं। दीपकों की लंबी श्रृंखला इस बात के जश्न का सबूत है कि प्रभु राम चैदह वर्ष के वनवास के बाद वापस अपनी नगरी अयोध्या लौटे थे।

इस अवसर पर सरयू नदी के तट पर दीपकों की लंबी श्रृंखला जगमगा रही है। अयोध्या के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव कार्यक्रम में कहा, ‘आज हमने 9 लाख दीप राम की पैड़ी और 3 लाख दीप अयोध्या के मठ-मंदिरों में जगमगाए हैं। इससे भी बड़ी संख्या में दीप जगह-जगह जले हैं।’

भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में दीपावली के त्योहार से पहले दीपोत्सव का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। दीपोत्सव से पूर्व यहां शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपोत्सव के कार्यक्रम का निरीक्षण किया।

दुलहन की तरह सजायी गई अयोध्या नगरी

अयोध्या को दुलहन की तरह सजाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘अयोध्या में दीपोत्सव का कार्यक्रम हर वर्ष नई बुलंदियों को छू रहा है। भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण के साथ यहां पर्यटन के अवसर तेजी से बढ़ेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार भारत सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर इसके लिए सतत कार्य कर रही है।’ अयोध्या में भव्य दीपोत्सव को देखते हुए अवध यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं ने राम की पैड़ी पर रंगोलियां तैयार की हैं।

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि ‘जब भगवान श्रीराम 14 वर्ष का वनवास काटकर अयोध्या लौटे थे तो उनके स्वागत में दीपोत्सव का आयोजन हुआ था। जिस प्रकार उस दिन भगवान राम के स्वागत में अयोध्या में दीपोत्सव हुआ था, आज उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने अयोध्या को पुनः प्रकाशमान किया है।’

भगवान राम, माता सीता, भगवान लक्ष्मण का किरदार अदा कर रहे कलाकार जब दिवाली मनाने के लिए हेलिकॉप्टर के जरिए अयोध्या पहुंचे तो यहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी कलाकारों की आरती उतारी और उन्हें पुष्प मालाएं पहनाईं।

दीपोत्सव के मौके पर कई देशों के राजदूत भी अयोध्या पहुंचे। जिनमें वियतनाम, केन्या, त्रिनिदाद और टोबैगो के राजदूत थे। उन्होंने भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता के राजतिलक में हिस्सा लिया।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles