Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड उमंगोत्सव में शामिल हुए सीएम धामी, लोक संस्कृति और कला को बढ़ावा देने के ओहो रेडियो के प्रयास को सराहा
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड उमंगोत्सव में शामिल हुए सीएम धामी, लोक संस्कृति और कला को बढ़ावा देने के ओहो रेडियो के प्रयास को सराहा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वे ऑडिटोरियम में ओहो रेडियो द्वारा आयोजित उत्तराखंड महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित करते हुए कहा कि समाज हित में कार्य करने वाले लोग समाज को जोड़ने का भी कार्य करते हैं। उन्होंने अपनी लोक संस्कृति एवं लोक कला को बढ़ावा देने वालों के प्रयासों की भी सराहना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गायक नरेन्द्र सिंह नेगी, प्रीतम भरतवाण तथा नैननाथ रावत के साथ बेडू पाको बारामासा लोकगीत भी गाया।

पुष्कर सिंह धामी ने सभी को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि आज का दिन हम सब के लिये खास दिन है। राज्य निर्माण आन्दोलन को उन्होंने बचपन में करीब से देखा है। लाठी डंडा एवं गोली का सामना कर हमारे लोगों ने राज्य निर्माण की राह बनायी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप हम राज्य के सर्वांगीण विकास के लिये प्रतिबद्ध है। वे स्वयं दिन रात प्राण, प्रण एवं सच्ची निष्ठा के साथ राज्य के विकास के लिये प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। उनका लक्ष्य प्रदेश की 1.25 करोड़ जनता की भलाई के लिये तथा राज्य के चहुंमुखी विकास के लिये कार्य करना है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक विकास की राह प्रशस्त हो, इसके लिये केन्द्र व राज्य सरकार निरन्तर प्रयासरत है। सड़क, रेल, हवाई सेवा सहित अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे राज्य हित में जो भी घोषणा कर रहे हैं, उसके साथ उनके शासनादेश भी निर्गत किये जा रहे हैं, ताकि कार्य धरातल पर दिखायी दे।

मुख्यमंत्री धामी कहा कि हाल में प्रदेश में आयी आपदा का हमने प्रधानमंत्री के आशीर्वाद एवं सहयोग से बेहतर ढंग से सामना किया है। 1.50 लाख श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक भेजा है। प्रधानमंत्री के निर्देश पर सेना द्वारा दिये गये तीन हेलीकॉप्टरों से राज्य के 500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया तथा राहत कार्य तेजी से संचालित किये गये।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिन लोगों को सम्मानित किया उनके किसान शंकर सिंह भैसौड़ा, पर्वतारोही राजेन्द्र नाथ, ए.एन.एम पूनम नौटियाल, समाज सेवी अनूप नौटियाल, खिलाड़ी चिराग, कविलास नेगी आदि शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन आर.जे. काव्य ने किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...