संमदर से पहाड़ की ओर पहुंचा कोस्ट गार्ड

जून 2013 में उत्तराखंड में आई भयानक प्राकृतिक आपदा ने जहां भंयकर जानमाल का नुकसान किया और हजारों लोग बेघर हो गये। वहीं इस त्रासदी से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था भी काफी प्रभावित हुई। यह क्षेत्र जो सम्पूर्ण रूप से पर्यटन पर आश्रित है वहां पर

Indian Coast Guardजून 2013 में उत्तराखंड में आई भयानक प्राकृतिक आपदा ने जहां भंयकर जानमाल का नुकसान किया और हजारों लोग बेघर हो गये। वहीं इस त्रासदी से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था भी काफी प्रभावित हुई। यह क्षेत्र जो सम्पूर्ण रूप से पर्यटन पर आश्रित है वहां पर पर्यटन क्षेत्र में रोजगार अवसरों में कमी आने से बेरोजगारी के हालात पैदा हो गये हैं। वहीं अनेकों स्कूल और दूसरे शिक्षा केन्द्र भी इससे प्रभावित हुए जिसके कारण शिक्षा के अवसरों के ऊपर भी एक बड़ा प्रश्नचिन्ह लग गया। भारत एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाये गए बचाव कार्य में विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी एजेंसियों ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर राहत और पुर्नवास के काम में अहम भूमिका निभाई।

इसी में एक नाम भारतीय तटरक्षक बल का है जिसने पहाड़ में आपदा के बाद राहत और पुनर्निर्माण के काम में हाथ बंटाया। केदारनाथ आपदा के बाद पुनर्निर्माण और दीर्घकालीक योजनाओं के अंतर्गत भारतीय तटरक्षक बल ने उत्तराखंड के दूरदराज पिछड़े क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा करने हेतु कदम उठाया। भारतीय तटरक्षक बल ने गौचर में पहली बार भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के सहयोग से 2014 में नाविक भर्ती का आयोजन किया। आपदा प्रभावित और पहाड़ के पिछड़े इलाकों के 40 से ज्यादा गरीSwachta Shapath By Indian Coast Guardब युवकों को भारतीय तटरक्षक बल में भर्ती होकर देश सेवा का मौका मिला। इस रैली की सफलता देखते हुए वर्ष 2015 में भी गौचर में भर्ती रैली का आयोजन किया जायेगा। इस भर्ती रैली केे आयोजन से दूरदराज पहाड़ के नौजवानों को जो कि कई कारणवश देहरादून तक नहीं आ सकते थे, उनको भी भर्ती में सम्मलित होने का मौका मिला। भारतीय तटरक्षक बल के एडीजी राजेन्द्र सिंह के मुताबिक आने वाले समय में पूर्व योजना अनुसार इन भर्ती रैलियों का आयोजन गढ़वाल व कुमांऊ के दुर्गम क्षेत्रों में भी किया जाएगा।

भारतीय तटरक्षक बल कई वर्षों से हर वर्ष ‘‘तटीय सफाई’’ नामक कार्यक्रम का आयोजन करता रहा है जिसके अन्तर्गत गंदे व दूषित तटीय किनारों एवं क्षेत्रों को साफ किया जाता है और अब भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के तहत भारतीय तटरक्षक के भी सभी पोतों और अन्य जगहों को भी इस स्वच्छता अभियान के साथ जोड़ दिया गया है। इस अभियान के लिये कई विभिन्न गतिविधियों का आयोजन तटरक्षक में किया जा रहा है, ताकि हमारे समुद्र तटीय क्षेत्रों को और सुन्दर एवं स्वच्छ बनाया जा सके।

हिलमेल ब्यूरो

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this