Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ केदारनाथ आपदा के दौरान रिपोर्टिंग के लिए टीवी पत्रकार मनजीत नेगी सम्मानित
उत्तराखंड न्यूज़

केदारनाथ आपदा के दौरान रिपोर्टिंग के लिए टीवी पत्रकार मनजीत नेगी सम्मानित

MS Negiपौड़ी गढ़वाल के तल्ला बनास गांव के मूल निवासी वरिष्ठ टीवी पत्रकार मनजीत नेगी को केदारनाथ आपदा के दौरान रिपोर्टिंग के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सम्मानित किया। दिल्ली में राजनाथ सिंह ने उत्तरांचल उत्थान परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मनजीत नेगी को जन नायक माधो सिंह भंडारी स्मृति सेवा सम्मान प्रदान किया।

केदारनाथ आपदा के समय मनजीत नेगी गुप्तकाशी से 55 किलोमीटर पैदल चलकर केदारनाथ पहुंचने वाले पहले पत्रकार थे। आपदा के बाद पिछले लगभग 2 साल में वे 7 बार केदारनाथ जाकर वहां के हालत का जायजा ले चुके हैं। हाल में 24 अप्रैल को कपाट खुलने के समय वे केदारनाथ में मौजूद थे और नेपाल में भूकम्प आने के बाद वे सीधे केदारनाथ से पशुपतिनाथ रवाना हो गए।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह उत्तरांचल उत्थान परिषद द्वारा आयोजित प्रवासी पंचायत-2015 को संबोधित कर रहे थे। एनडीएमसी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र के लोगों को आपस में जोड़ने में क्षेत्रीय भाषाओं का विशेष महत्व होता है। केंद्र सरकार इन भाषाओं के प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रवासी पंचायत में उत्तराखंड के प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश ने कहा कि दुनिया के जिन देशों ने अपने गांवों को नकारा है वे आगे नहीं बढ़ पाए। इस पंचायत के अंर्तगत देश-विदेश के विभिन्न हिस्सों में रह रहे प्रवासियों के मध्य जन-संवाद स्थापित किया जाता है। दिल्ली में उत्तराखंड के 30 लाख लोग रहते हैं जो विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं।

हिलमेल ब्यूरो

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...