Home उत्तराखंड न्यूज़ सामाजिक जन जागरण और लोकतंत्र की सफलता में मीडिया की बड़ी भूमिका – सीएम धामी
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

सामाजिक जन जागरण और लोकतंत्र की सफलता में मीडिया की बड़ी भूमिका – सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर निगम प्रेक्षागृह में आयोजित जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड के द्विवार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया के प्रतिनिधि बड़ी जिम्मेदारी के साथ विपरीत परिस्थतियों में भी कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पत्रकारों के व्यापक हित में कार्य कर रही है। प्रदेश के सर्वांगीण विकास में पत्रकारों की भी बड़ी भूमिका रहती है। उन्होंने जर्नलिस्ट यूनियन द्वारा रखी गई विभिन्न समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्तमान युग निश्चित रूप से मीडिया का युग है, मानव जीवन के साथ ही हमारे सामाजिक सरोकारों पर भी मीडिया का प्रभाव स्पष्ट दिखाई देता है। सामाजिक जन जागरण में भी मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। लोकतंत्र की सफलता में भी मीडिया की बड़ी भूमिका है। आम जनता का समाज के इस सशक्त माध्यम पर पूरा भरोसा एवं विश्वास है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पत्रकारों के विचार एवं संवाद राज्य के विकास में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राज्य के विकास से जुड़े तमाम मुद्दों पर आने वाले सालों में किस तरह सरकार और जनता के बीच समन्वय बनाकर कार्य किया जाए इसके लिए राज्य सरकार द्वारा बोधिसत्व विचार श्रृंखला की शुरुआत की गई है। जिसके माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर चुके अनुभवी लोगों से सुझाव प्राप्त किये जा रहे हैं। इसमें मीडिया से जुड़े लोग भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्रम में अभी तक 4 विचार श्रृंखलाएं आयोजित की जा चुकी है। अपने अपने क्षेत्र के विषय विशेषज्ञों के माध्यम से उत्तराखंड के विकास की गति को तेज करना हमारा उद्देश्य है। इस संबंध में हर विभाग का अगले दस साल का रोड मैप भी तैयार किया जा रहा है ताकि हम भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप राज्य के विकास का खाका खींच सकें। उत्तराखंड को लेकर हमारी नीति और नियत दोनों ही स्पष्ट हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड के समग्र विकास तथा जनभावनाओं को धरातल पर उतारने, राज्य की इकोलॉजी तथा इकोनॉमी को बढ़ाने के लिये किये जा रहे प्रयासों में भी सभी को सहयोगी बनाने का हमारा प्रयास है। वर्ष 2025 में उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष में हमारा राज्य देश के आदर्श एवं अग्रणी राज्यों में शामिल हों इस संकल्प के साथ हम सभी के सहयोग से कार्य कर रहे हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...