Home उत्तराखंड न्यूज़ हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के नवीन भवन का सीएम ने किया लोकार्पण
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के नवीन भवन का सीएम ने किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के सेलाकुई स्थित सेंट्रल होप टाउन में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मुख्यमार्ग से विश्वविद्यालय के परिसर तक सड़क का चैड़ीकरण किया जायेगा। ट्रंचिग ग्राउंड को अन्यत्र शिफ़्ट किए जाने हेतु परीक्षण कराया जायेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस क्षेत्र में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय का परिसर बनने से क्षेत्र को भी अनेक फायदे होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अनेक कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड काल के दौरान चिकित्सकों के सेवा समर्पण को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनेक सराहनीय कार्य हुए। वैज्ञानिकों ने स्वदेशी वैक्सीन निर्मित की। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत में लगातार कोविड टीकाकरण का महाअभियान चल रहा है। राज्य में 15 से 18 वर्ष के सभी 6 लाख 28 हजार किशोरों का टीकाकरण एक सप्ताह में पूर्ण किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के साथ ही अन्य अवस्थापन सुविधाओं को भी विकसित करने के लिए सरकार विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीटों में बढ़ोतरी की है, वहीं एमबीबीएस की फीस को भी कम किया है। इसके अलावा एमबीबीएस इंटर्न को मिलने वाले स्टाइपेंड को भी 7500 से बढ़ाकर 17000 कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य है साल 2025 तक उत्तराखंड को सबसे शीर्ष राज्य के रूप में विकसित किया जाए इसके लिए केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में रोड, हवाई और रेल कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. हेमचंद्र, दून मेडिकल कॉलेज के पिं्रसिपल डॉ. आशुतोष सयाना व अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...