विजय संकल्प यात्रा के समापन पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तराखंड से आने वाले सैनिकों का देश की रक्षा में अहम योगदान

विजय संकल्प यात्रा के समापन पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तराखंड से आने वाले सैनिकों का देश की रक्षा में अहम योगदान

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से उत्तरकाशी स्थित जोशियाड़ा ग्राउंड में गढ़वाल मंडल की विजय संकल्प यात्रा के समापन समारोह में 111 करोड़ की धनराशि की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एंव शिलान्यास किया। इसमें से 47 करोड़ करोड़ से ज्यादा की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं 64 करोड़ से अधिक की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया गया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि उत्तराखंड के प्रति लोगों के दिल में सम्मान है क्योंकि इस राज्य से आने वाले सैनिकों ने देश की रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उत्तरकाशी स्थित जोशियाड़ा ग्राउंड में विजय संकल्प यात्रा गढ़वाल मंडल के समापन समारोह के दौरान रक्षा मंत्री ने यह बात कही।

रक्षा मंत्री ने केंद्र सरकार की साढ़े सात वर्ष की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्री मंच पर देश का सम्मान बढ़ा है। वर्तमान समय में भारत को केवल गंभीरतापूर्वक सुना ही नहीं जाता अपितु विश्व द्वारा उस पर अमल भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि विजय संकल्प यात्रा इस उद्देश्य के साथ आयोजित की गई है कि हम आगे उत्तराखंड राज्य के लिए क्या करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम उत्तराखंड राज्य को एक आदर्श राज्य बनाना चाहते हैं। यह तभी संभव है जब उत्तराखंड की जनता का समर्थन एवं आशीर्वाद उत्तराखंड राज्य की सरकार को मिलेगा।

इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रशंसा करते हुए कहा कि 6 महीने की कार्यावधि में उन्होंने करिश्माई काम किया है। मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि कोई मुख्यमंत्री 6 महीने में इतने कार्य कर सकता है। मुख्यमंत्री ने केवल घोषणाएं ही नहीं की, बल्कि उन पर अमल भी किया है।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने खराब मौसम होने के बावजूद भी विशाल जनसमूह की उपस्थिति पर हर्ष व्यक्त करते हुए जनता का आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री धामी ने अपने सम्बोधन में कहा कि विजय संकल्प यात्रा तभी सफल होगी जब हम सब कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। उन्होंने कहा कि विजय संकल्प यात्रा कोई निजी यात्रा नहीं है अपितु उत्तराखंड की सामूहिक यात्रा है। इस यात्रा का आयोजन राज्य के विकास की गति को ज्यादा तेज बढ़ाने के लिए किया गया है ताकि जनता का आर्शीवाद एवं समर्थन हमारी सरकार को मिल सके और हम राज्य के विकास के लिए आगे भी कार्य कर सके। उन्होंने कहा कि हम काम करना चाहते हैं। उत्तराखंड राज्य को आगे ले जाना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मुझे मुख्य सेवक के रूप में राज्य की सेवा करने के लिए जितना भी समय मिला है। मैंने अपने समय को जनता के लिए समर्पित किया है। मेरे द्वारा जनहित में लगातार कई फैसले लिए गए। मेरे द्वारा मात्र फैसले ही नहीं लिए गये बल्कि अधिकांश फैसलों एवं घोषणाओं के शासनादेश भी किए गये व वित्त की स्वीकृति दी गयी। उन्होने कहा कि मेरे द्वारा चाहे आशा कार्यकत्री हों, चाहे भोजन माता हों, चाहे पीआरडी हों, चाहे उपनल कर्मचारी हों, चाहे राज्य आन्दोलनकारी हों या खिलाड़ियों से सम्बन्धित नई खेल नीति का मामला हो हमने सभी के लिए शासनादेश निकाले हैं।

उन्होनें कहा कि हमारे द्वारा रिक्त 24 हजार सरकारी पदों को भरने का भी फैसला लिया गया जिसके तहत अधिकांश रिक्त पदों को भरने की कार्यवाही गतिमान है। हमारे द्वारा जन शिकायतों एवं समस्याओं के तेजी से निदान को प्राथमिकता दी गयी व कार्य शीघ्रता से हों इसके लिए सरलीकरण की प्रक्रिया को अपनाया गया, जिसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की गयी।

उन्होंने कहा कि हमने छात्र-छात्राओं के हित में भी महत्वपूर्ण फैसले लिए। प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदन वर्तमान में निःशुल्क किए गए हैं। मैंने अपनी पूर्व घोषणा के तहत 10वीं, 12वी, व उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं को मुफ्त टैबलेट देने की प्रक्रिया के तहत रूपये 12 हजार की धनराशि डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में डालने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि हम इस लक्ष्य के साथ कार्य कर रहे है कि जब हमारा राज्य 25 वर्ष का होगा तब हमारा राज्य देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य होगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कई घोषणाएं की जिनमें पौराणिक एंव ऐतिहासिक रामलीला मैदान को मिनी स्टेडियम बनाये जाने, मुख्य बाजार काली कमली धर्मशाला से गंगोत्री तक गंगा किनारे सुन्दर आस्था पथ का निर्माण किये जाने, तांबाखाणी सुरंग का सौन्दर्यीकरण किये जाने, गाजणा क्षेत्र में मोबाईल नेटवर्क की समस्या को दूर किये जाने व सीमान्त क्षेत्र कमद तक रोडवेज की बस चलाये जाने, मां गंगा के मायके मुखवा-जांगला एवं मुखवा मारकंडेय तक सड़क निर्माण किये जाने, नेताला स्थित जीएनएम/एएनएम सेन्टर को महिला विकास व महिला उद्यमिता के लिए विकसित किये जाने, बौन गांव स्थित इंजीनियरिंग कालेज के भवन को क्षेत्रवासियों से वार्ता कर सदुपयोग में लाये जाने, धनारी में दिगथौल-पंचाणगांव मोटर मार्ग से राइका भटवाड़ी तक मोटर मार्ग निर्माण किये जाने तथा प्राचीन आस्था केन्द्र श्री शक्ति एवं विष्वनाथ मन्दिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने की घोषणा शामिल हंै। मुख्यमंत्री धामी द्वारा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के राज्य में आगमन पर आभार भी व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत व अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this