भारतीय जनता पार्टी ने पहले चरण के 58 में से 57 तथा दूसरे चरण की 55 में से 48 सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं। भाजपा ने अभी तक कुल 107 सीटों पर प्रत्याशी पर नाम घोषित कर दिये है। भारतीय जनता पार्टी ने 105 टिकट में 63 विधायकों को दोबारा टिकट दिया है। इसके साथ इस बार 21 नए पार्टी प्रत्याशियों में युवा, महिला तथा डॉक्टर को जोड़ा गया है।
पहले यह चर्चा थी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या से चुनाव लडेंगे लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने सभी के कयासों को फेल कर दिया है। योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर शहर से प्रत्याशी बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को प्रयागराज के सिराथू से चुनाव के मैदान में उतारा है।
गोरखपुर से पांच बार के सांसद रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली बार विधानसभा चुनाव लडने जा रहे हैं। वर्ष 2017 में जब भाजपा की प्रचंड बहुमत से जीत हुई, तब वह मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं थे। पार्टी ने उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाने के बाद विधान परिषद सदस्य के रूप में सदन भेजा। इस बार चुनाव योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर लड़ा जा रहा है।
मुख्यमंत्री पहले ही कई बार कह चुके हैं कि वह इस बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, लेकिन सीट पार्टी तय करेगी। अब जिस तरह से मुख्यमंत्री को गोरखपुर शहर से लड़ाए जाने का निर्णय हुआ है, उससे भी भाजपा ने अपनी रणनीति का स्पष्ट संकेत दे दिया है।



Leave a comment