Friday , 4 September 2026
Home जनादेश 2022 काशीपुर में भाजपा के असंतुष्ट नेताओं का प्रदर्शन, त्रिलोक सिंह चीमा की उम्मीदवारी का किया विरोध
जनादेश 2022

काशीपुर में भाजपा के असंतुष्ट नेताओं का प्रदर्शन, त्रिलोक सिंह चीमा की उम्मीदवारी का किया विरोध

आज बाजपुर रोड स्थित एक होटल में भाजपा के असंतुष्ट नेताओं के बीच काफी देर तक बैठक चली इस बैठक में पार्टी के नेताओं ने त्रिलोक सिंह चीमा के खिलाफ सामूहिक इस्तीफे की पेशकश की। इस बैठक में काशीपुर की मेयर ऊषा चैधरी ने भी हिस्सा लिया। इसके बाद निर्णय लिया गया कि त्रिलोक सिंह चीमा के खिलाफ मेयर ऊषा चैधरी और राम मल्होत्रा को चुनाव मैदान में उतारा जायेगा।

मेयर ऊषा चैधरी का कहना है कि पार्टी के तरफ से जो उम्मीदवार घोषित किया गया है उनको लेकर स्थानीय स्तर पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता और पदाधिकारी संतुष्ठ नहीं हैं, हमारा मकसद पार्टी तक कार्यकर्ताओं की आवाज पहुंचाना है और यहां से सही उम्मीदवार को लेकर पार्टी को बताना है।

वहीं इस बात को लेकर विधायक हरभजन सिह चीमा ने कहा कि मैंने अपने बेटे त्रिलोक सिंह चीमा के लिए काशीपुर से विधायक के लिए टिकट की मांग की थी और बीजेपी के नेताओं की तरफ से उसे टिकट देने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में तराई क्षेत्र सिख बाहुल्य क्षेत्र है इसलिए पार्टी ने विचार कर मेरे पुत्र का टिकट दिया है वहीं और लोग जिनको टिकट नहीं मिला वह अब पार्टी पर अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं और अपना विरोध व्यक्त कर रहे है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles