Monday , 7 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड विधानसभा चुनावः कांग्रेस ने जारी की 53 प्रत्याशियों की सूची, हरक सिंह रावत और रणजीत रावत का इंतजार बढ़ाया
उत्तराखंड न्यूज़जनादेश 2022देहरादून

उत्तराखंड विधानसभा चुनावः कांग्रेस ने जारी की 53 प्रत्याशियों की सूची, हरक सिंह रावत और रणजीत रावत का इंतजार बढ़ाया

लंबे इंतजार और कयासबाजी के इंतजार के बाद कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने 53 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। 70 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए शेष बची 17 सीटों पर अगले कुछ दिन में प्रत्याशी फाइनल कर दिए जाएंगे। पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल श्रीनगर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व सीएम और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इसे लेकर स्थिति अभी भी साफ नहीं है। फिलहाल कांग्रेस में शामिल हुए हरक सिंह रावत, अनुकृति गुसाईं की सीट फाइनल नहीं हुई है। वहीं पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत की सीट भी पहली सूची में फाइनल नहीं हुई।

सबसे अहम है कि चर्चा का केंद्र बनी लैंसडाउन, डोईवाला, चौबट्टाखाल, रामनगर और सल्ट विधानसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि लंबी जद्दोजहद के बाद पार्टी में वापसी करने वाले हरक सिंह को डोईवाला या चौबट्टाखाल में से किसी सीट से लड़ाया जा सकता है। वहीं लैंसडाउन से उनकी बहू अनुकृति गुसाईं को टिकट दिया जा सकता है। रणजीत रावत के समक्ष पार्टी ने सल्ट सीट का विकल्प रखा है, हालांकि वह रामनगर सीट से तैयारी कर रहे हैं। टिहरी, नरेंद्र नगर, देहरादून कैंट, ऋषिकेश, हरिद्वार ग्रामीण, ज्वालापुर, लक्सर, रुड़की, झबरेड़ा, खानपुर, लालकुआं, कालाढूंगी सीट पर भी प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए हैं।

यहां देखें पहली सूची में शामिल नामः

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles