थाना लक्ष्मणझूला ने यह रिपोर्ट 17 जनवरी को भेजी इस रिपोर्ट में बताया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अपने राजनीतिक पार्टियों एवं प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार व मतदान के दौरान लड़-झगड कर शान्ति व्यवस्था भंग करने का पूर्ण अंदेशा बना हुआ है।
इस रिपोर्ट में बताया गया है कि उत्तराखंड पुलिस को विधानसभा चुनाव में खतरे की आशंका है। ऐसे में लक्ष्मणझूला पुलिस ने 8 लोगों का शांति भंग होने की आशंका में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 107-116 में चालान किया है। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बहनोई पूरन पयाल का नाम भी है। वह पौड़ी जिले के कोठार क्षेत्र में चाय की दुकान चलाते हैं।
इसकी रिपोर्ट कोटद्वार एसडीएम को भेजी गई है। एसडीएम ने उन्हें नोटिस जारी करके 25 हजार का एक मुचलका भरने और इतनी ही राशि के दो जमानतदारों के साथ कोर्ट में पेश होने को कहा है।



Leave a comment