Home जनादेश 2022 चुनाव में शांतिभंग की आशंका को लेकर उत्तराखंड पुलिस ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बहनोई का चालान किया
जनादेश 2022उत्तराखंड न्यूज़

चुनाव में शांतिभंग की आशंका को लेकर उत्तराखंड पुलिस ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बहनोई का चालान किया

उत्तराखंड पुलिस ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बहनोई का उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में शांति भंग होने की आशंका पर चालान कर दिया है। लक्ष्मणझूला पुलिस ने सीएम योगी आदित्यनाथ की बहन के पति पूरन पयाल का चालान किया है।

थाना लक्ष्मणझूला ने यह रिपोर्ट 17 जनवरी को भेजी इस रिपोर्ट में बताया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अपने राजनीतिक पार्टियों एवं प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार व मतदान के दौरान लड़-झगड कर शान्ति व्यवस्था भंग करने का पूर्ण अंदेशा बना हुआ है।

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि उत्तराखंड पुलिस को विधानसभा चुनाव में खतरे की आशंका है। ऐसे में लक्ष्मणझूला पुलिस ने 8 लोगों का शांति भंग होने की आशंका में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 107-116 में चालान किया है। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बहनोई पूरन पयाल का नाम भी है। वह पौड़ी जिले के कोठार क्षेत्र में चाय की दुकान चलाते हैं।

इसकी रिपोर्ट कोटद्वार एसडीएम को भेजी गई है। एसडीएम ने उन्हें नोटिस जारी करके 25 हजार का एक मुचलका भरने और इतनी ही राशि के दो जमानतदारों के साथ कोर्ट में पेश होने को कहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...