Friday , 4 September 2026
Home जनादेश 2022 उत्तराखंड कांग्रेस का चुनावी कैंपेन अभियान व गीत का विमोचन, सीएम भूपेश बघेल ने कहा, कांग्रेस की सरकार आई तो एलपीजी सिलिंडर की कीमत नहीं होगी 500 रुपए पार
जनादेश 2022

उत्तराखंड कांग्रेस का चुनावी कैंपेन अभियान व गीत का विमोचन, सीएम भूपेश बघेल ने कहा, कांग्रेस की सरकार आई तो एलपीजी सिलिंडर की कीमत नहीं होगी 500 रुपए पार

आज देहरादून में कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस कमेटी की कैंपेन थीम, कैंपेन सांग और ‘उत्तराखंड स्वाभिमान, चारधाम, चार काम’ का विमोचन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के इंटरनेट मीडिया के व्हाट्सएप प्रोग्राम को भी लांच किया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कैंपेन वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए डा. हरक सिंह रावत भी उपस्थित थे।

 

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनी तो एलपीजी सिलिंडर की कीमत 500 रुपये से ज्यादा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हम अपने घोषणा पत्र में वादा कर रहे हैं कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर एलपीजी सिलिंडर की कीमत 500 रुपये के पार नहीं जाएगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles