Home देश-विदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का किया अनावरण, कहा हर भारतीय को उनके योगदान पर गर्व
देश-विदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का किया अनावरण, कहा हर भारतीय को उनके योगदान पर गर्व

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम इंडिया गेट पर नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया। यह 28 फीट ऊंची और छह फीट चौड़ी है। बाद में इसके स्थान पर ग्रेनाइट से बनी प्रतिमा स्थापित की जायेगी। माना जा रहा है कि ग्रेनाइट की यह प्रतिमा 15 अगस्त 2022 तक स्थापित हो जायेगी।

आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी उन्होंने कहा कि हर भारतीय को नेताजी बोस के महत्वपूर्ण योगदान पर गर्व है। प्रधानमंत्री ने लोगों को ‘पराक्रम दिवस’ की शुभकामनाएं भी दीं। दरअसल केंद्र सरकार ने आजाद हिंद फौज के संस्थापक सुभाष चंद्र बोस की जयंती को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की थी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘सभी देशवासियों को पराक्रम दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उन्हें मेरी आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। मैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें नमन करता हूं। प्रत्येक भारतीय को हमारे देश में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर गर्व है।’

इसके बाद प्रधानमंत्री ने आज शाम इंडिया गेट पर नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया। यह 28 फीट ऊंची और छह फीट चैड़ी है। बाद में इस स्थान पर ग्रेनाइट से बनी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। माना जा रहा है कि ग्रेनाइट की यह प्रतिमा 15 अगस्त 2022 तक स्थापित हो जायेगी।

अलंकरण समारोह में प्रधानमंत्री ने कहा कि पराक्रम दिवस के अवसर पर हर वर्ष सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। केंद्र सरकार ने देश में व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने और निःस्वार्थ सेवा करने वालों को सम्मानित करने के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन वार्षिक पुरस्कार की शुरुआत की थी।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि नेताजी की 125वीं जयंती पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा लगाने का निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है। ये प्रतिमा देश की आने वाली पीढ़ियों को पराक्रम, देशभक्ति और बलिदान की प्रेरणा देगी। ये प्रतिमा देश के करोड़ों लोगों के मन के भाव की अभिव्यक्ति होगी।

केन्द्रीय गृह अमित शाह ने आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। ट्वीट्स के माध्यम से केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि ‘आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन करता हूं। उन्होंने अपने असाधारण देशप्रेम, अदम्य साहस व तेजस्वी वाणी से युवाओं को संगठित कर विदेशी शासन की नींव हिला दी। मातृभूमि के लिए उनका अद्वितीय त्याग, तप व संघर्ष सदैव देश का मार्गदर्शन करता रहेगा।’

 

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...

पीएम मोदी 22 अक्टूबर को आएंगे केदारनाथ, 4 साल बाद 7वीं बार करेंगे बाबा के दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के केदारनाथ धाम आएंगे।...