Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा से किया नामांकन, जनसंपर्क कर लोगों से मांगा जीत का आशीर्वाद
उत्तराखंड न्यूज़जनादेश 2022

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा से किया नामांकन, जनसंपर्क कर लोगों से मांगा जीत का आशीर्वाद

उत्तराखंड में 14 फरवरी को विधानसभा का चुनाव होना है नेताओं ने नामांकन भरना शुरू कर दिया है। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन किया वह इस क्षेत्र से दो बार विधायक चुने गए हैं।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में अपना नामांकन किया है। मुख्यमंत्री धामी इस सीट से दो बार विधायक का चुनाव जीत चुके हैं। नामांकन से पहले धामी ने अपने परिवार के साथ पूजा की। उसके बाद उनकी मां विश्ना देवी और पत्नी गीता धामी ने उन्हें ख़ास पहाड़ी नाश्ता खिलाया।

नामांकन दाखिल करने के बाद सीएम धामी ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, देवभूमि की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से खटीमा विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। क्षेत्र की जनता ने जिस तरह से पूर्व में मुझे अपना स्नेह व समर्थन दिया है वैसे ही भविष्य में भी मेरा हौसला बढ़ाएगी ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है। मैं आज एक बार फिर से अपने उस प्रण को दोहराता हूं कि मैं सदैव खटीमा के विकास के लिए समर्पित रहूंगा।

 

कोरोना की वजह से धामी घर घर जाकर प्रचार कर रहे हैं। प्रचार के दौरान धामी एक थारु परिवार की शादी समारोह में शामिल हुए। यहां पर उन्होंने अपने बचपन के मित्र मनोज की मां के साथ बैठकर भोजन किया। धामी ने बताया कि इसी नगला तराई गाँव में उन्होंने पांचवीं क्लास तक की पढ़ाई की।

नामांकन के बाद उन्होंने जनसंपर्क कर लोगों से जीत का आशीर्वाद मांगा। धामी ने एक अन्य फेसबुक पोस्ट में कहा, खटीमा के बिसौटा में जनसंपर्क के दौरान देवतुल्य जनता का अपार प्रेम और समर्थन देखने को मिला। यह भाजपा की डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का ही परिणाम है कि लोग धरातल पर इन योजनाओं से लाभान्वित होकर भाजपा सरकार को एक बार फिर चुनने के लिए संकल्पबद्ध हैं।

उन्होंने उलधन, सबौरा, भड़ाभुड़िया, गांगी, दिया, चांदपुर, विरिया, मझोला, ऊईन वनकटिया, श्रीपुर बिछुआ में भी जनसंपर्क किया। इस दौरान खटीमा के देवरी दरियानाथ मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।

May be an image of 5 people and people standing

May be an image of 9 people, people sitting and people standing

May be an image of 4 people, people standing and text that says 'PERMANENT TOO CO'

May be an image of one or more people, people standing, outdoors and text that says 'B.J.P. B.J.P. N T NS'

May be an image of 7 people and people standing

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा और कांग्रेस के अनेक उम्मीदवारों ने अपना नामांकन किया। नैनीताल से भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य, सितारगंज विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सौरभ बहुगुणा, हल्द्वानी से कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश, रुद्रपुर से कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा समेत कई प्रत्याशियों ने नामांकन किया।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...