Home जनादेश 2022 वाह री सियासत! टिहरी सीट पर अदला-बदली, किशोर हुए भाजपाई तो धन सिंह नेगी ने थामा कांग्रेस का दामन
जनादेश 2022उत्तराखंड न्यूज़

वाह री सियासत! टिहरी सीट पर अदला-बदली, किशोर हुए भाजपाई तो धन सिंह नेगी ने थामा कांग्रेस का दामन

देहरादून में भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की मौजदूगी में किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हुए। उन्हें टिहरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाया जाएगा। वहीं इसी सीट से विधायक धन सिंह नेगी को हरीश रावत ने कांग्रेस ज्वाइन कराई।

आज ये दल मा भोल वे दल मा,
दल बदली नेतोन हर पल मा…

उत्तराखंड के कवि एवं लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी का ये कालजयी गीत सियासत पर सबसे सटीक कटाक्ष है। इन दिनों उत्तराखंड में कुछ हो भी ऐसा ही रहा है। विचारधारा और निष्ठा जैसी कोई चीज नहीं रह गई है। बस टिकट मिल जाए, यह परम ध्येय बन गया है। कई दिन से चर्चा थी कि किशोर उपाध्याय भाजपा का दामन थामने वाले हैं, आखिरकार वह भाजपाई हो गए। लेकिन न्यूटन के गति का तीसरा नियम है, प्रत्येक क्रिया के समान एवं विपरीत प्रतिक्रिया होती है, तो हुआ भी यही। किशोर भाजपा में आए तो टिहरी से मौजूदा विधायक धन सिंह नेगी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।

देहरादून में भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की मौजदूगी में किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें टिहरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाया जाएगा।टिहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने किशोर उपाध्याय को प्रत्याशी घोषित कर दिया। अब भाजपा को सिर्फ डोईवाला सीट पर प्रत्याशी के नाम का ऐलान करना है।

टिहरी विधानसभा में सिर्फ दल बदले हैं, चेहरे वही हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पहले अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए सभी पदों से हटा दिया गया था। इसके बाद उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया गया। इसके बाद मौजूदा भाजपा विधायक धन सिंह नेगी अपने समर्थकों के साथ टिहरी से देहरादून पहुंचे। यहां कांग्रेस की कैंपेन कमेटी के प्रमुख हरीश रावत ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। उन्हें टिहरी से मैदान में उतारा जा सकता है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...