उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में अपना नामांकन किया है। मुख्यमंत्री धामी इस सीट से दो बार विधायक का चुनाव जीत चुके हैं। नामांकन से पहले धामी ने अपने परिवार के साथ पूजा की। उसके बाद उनकी मां विश्ना देवी और पत्नी गीता धामी ने उन्हें ख़ास पहाड़ी नाश्ता खिलाया।
नामांकन दाखिल करने के बाद सीएम धामी ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, देवभूमि की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से खटीमा विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। क्षेत्र की जनता ने जिस तरह से पूर्व में मुझे अपना स्नेह व समर्थन दिया है वैसे ही भविष्य में भी मेरा हौसला बढ़ाएगी ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है। मैं आज एक बार फिर से अपने उस प्रण को दोहराता हूं कि मैं सदैव खटीमा के विकास के लिए समर्पित रहूंगा।
CM श्री @pushkardhami जी ने आज खटीमा विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पूर्व उन्होंने रामलीला मैदान स्थित हनुमान मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और उत्तराखंड की उन्नति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
उत्तराखंड की पुकार, मोदी-धामी सरकार#UttarakhandWithBJP pic.twitter.com/6JJ0hNpRIy
— BJP Uttarakhand (@BJP4UK) January 27, 2022
कोरोना की वजह से धामी घर घर जाकर प्रचार कर रहे हैं। प्रचार के दौरान धामी एक थारु परिवार की शादी समारोह में शामिल हुए। यहां पर उन्होंने अपने बचपन के मित्र मनोज की मां के साथ बैठकर भोजन किया। धामी ने बताया कि इसी नगला तराई गाँव में उन्होंने पांचवीं क्लास तक की पढ़ाई की।
#Elections2022 | सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूजापाठ के बाद खटीमा सीट से भरा नामांकन। जनसंपर्क कर लोगों से मांगा आशीर्वाद। @BJP4UK @pushkardhami pic.twitter.com/gA6xPOB8gt
— Hill Mail (@hillmailtv) January 27, 2022
नामांकन के बाद उन्होंने जनसंपर्क कर लोगों से जीत का आशीर्वाद मांगा। धामी ने एक अन्य फेसबुक पोस्ट में कहा, खटीमा के बिसौटा में जनसंपर्क के दौरान देवतुल्य जनता का अपार प्रेम और समर्थन देखने को मिला। यह भाजपा की डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का ही परिणाम है कि लोग धरातल पर इन योजनाओं से लाभान्वित होकर भाजपा सरकार को एक बार फिर चुनने के लिए संकल्पबद्ध हैं।
उन्होंने उलधन, सबौरा, भड़ाभुड़िया, गांगी, दिया, चांदपुर, विरिया, मझोला, ऊईन वनकटिया, श्रीपुर बिछुआ में भी जनसंपर्क किया। इस दौरान खटीमा के देवरी दरियानाथ मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।





मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा और कांग्रेस के अनेक उम्मीदवारों ने अपना नामांकन किया। नैनीताल से भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य, सितारगंज विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सौरभ बहुगुणा, हल्द्वानी से कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश, रुद्रपुर से कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा समेत कई प्रत्याशियों ने नामांकन किया।


Leave a comment