Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ रुद्रपुर से टिकट न मिलने पर भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को भेजा इस्तीफा
उत्तराखंड न्यूज़जनादेश 2022

रुद्रपुर से टिकट न मिलने पर भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को भेजा इस्तीफा

उत्तराखंड में हो रहे विधानसभा चुनाओं में इस बार भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच असंतोष रूकने का नाम नहीं ले रहा है। बीजेपी के कोई नेता कांग्रेस का दामन थाम रहा है तो कोई कांग्रेस से बीजेपी में जा रहा है।

उत्तराखंड भाजपा के दो विधायकों ने आज विधानसभा की उम्मीदवार न बनाये जाने के कारण बीजेपी से इस्तीफा दे दिया। इनमें से एक टिहरी से विधायक डाॅ. धन सिंह नेगी और दूसरे रूद्रपुर के विधायक राकुमार ठुकराल हैं। डाॅ. धन सिंह रावत ने तो आज ही बीजेपी से इस्तीफा देकर कांग्रेस पाटी ज्वाइन कर ली और माना जा रहा है कि टिहरी से कांग्रेस के उम्मीदवार हो सकते हैं।

वहीं बीजेपी की दूसरी लिस्ट आने के बाद उसमें अपना नाम न होने के कारण रुद्रपुर के भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को अपना इस्तीफा भेज दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा है कि षड़यंत्र के चलते उनका टिकट कटवा दिया गया है।

रुद्रपुर सीट पर भाजपा ने राजकुमार ठुकराल की जगह पार्टी के जिला अध्यक्ष शिव अरोरा पर भरोसा जताया और उनको यहां से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया। कहा जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच टिकट बंटवारे को लेकर काफी खींचतान चल रही थी और दोनों नेता कई दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुये थे। वह 2012 और 2017 में यहां से बीजेपी के विधायक चुने गये थे।

दोनों पार्टी के अनेक कार्यकर्ता भी टिकटों के सही बंटवारा न होने से काफी नाराज हो रहे हैं और अपने नेता से निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए कह रहे हैं। ऐसा ही हाल कांग्रेस को चैबट््टाखाल विधानसभा क्षेत्र में भी देखने को मिल रहा है यहां से कांग्रेस के प्रत्याक्षी से वहां के पार्टी कार्यकर्ता काफी नाराज बताये जा रहे हैं और प्रत्याक्षी के विरूद्ध इस्तीफा देने की बात कह रहे हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...