आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल ने उत्तरकाशी के जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर गंगोत्री विधानसभा से अपना नामांकन किया। नामांकन से पहले कर्नल कोठियाल सबसे पहले काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। कर्नल कोठियाल का महिलाओं ने फूल मालाएं पहनाते हुए टीका लगाकर स्वागत किया और चुनाव जीतने की शुभकामनाएं दी। नामांकन से पहले वो एक स्थानीय कार्यकर्ता के घर पहुंचे, जहां उन्हें एक बुजुर्ग महिला द्वारा भेंट स्वरुप टीका, खुखरी और एक स्कॉर्फ दिया गया। इसके बाद वो लोगों से मिलते हुए अपने समर्थकों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने अपना नामांकन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमने अपने जीवन का महत्वपूर्ण कदम लिया है, अपनी कर्मभूमि गंगोत्री विधानसभा के लिए उत्तरकाशी के जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर चुनाव नामांकन किया। कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि हम कभी राजनीति में आना नहीं चाहते थे मगर जब उत्तराखंड के खस्ता स्कूलों, बीमार अस्पतालों, खाली पड़े गांवों और बेरोजगार युवाओं का हाल देखा तो हमसे रहा नहीं गया। हमने राजनीति में आने का फैसला किया है।
.@AAPUttarakhand मुख्यमंत्री उम्मीदवार @ColAjayKothiyal ने गंगोत्री विधानसभा से #UttarakhandElections के लिए नामांकन भरा!
अब बदलेगा उत्तराखंड के खस्ता स्कूलों, बीमार अस्पतालों, खाली पड़े गाँवों और बेरोजगार युवाओं का हाल,
जब देवभूमि की कमान संभालेंगे AAP के कर्नल कोठियाल! pic.twitter.com/FA714MXXLo
— AAP (@AamAadmiParty) January 27, 2022
उत्तराखंड की जनता को एक ईमानदार विकल्प देने की दिशा में बहुत-बहुत शुभकामनाएँ कोठियाल जी। https://t.co/kB5ZHB3Q3H
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 27, 2022
उन्होंने कहा कि हम जानते हैं यह लड़ाई आसान नहीं होने वाली, हमें उन ताकतों से लड़ना है जिन्होंने उत्तराखंड को इस हालत में पहुंचाया है मगर हमें पूरा विश्वास है उत्तराखंड के एक-एक आदमी पर, आप लोग हमारा साथ जरूर देंगे और उत्तराखंड नवनिर्माण के सपने को साकार करेंगे। हम सभी मिलकर ऐसा उत्तराखंड बनाएंगे जिस पर स्वर्ग में बैठे हमारे राज्य आंदोलनकारी गर्व कर सकें।
खटीमा में पार्टी के वरिष्ठ नेता एसएस कलेर ने अपना नामांकन दाखिल किया।

इस बीच, आम आदमी पार्टी के कई उम्मीदवार ने अलग-अलग सीटों से अपना नामांकन दाखिल किया। युवा नेता भगवती प्रसाद मैंदोली ने बद्रीनाथ विधानसभा से अपना नामांकन दाखिल किया।

देहरादून की धर्मपुर विधानसभा से युवा नेता योगेंद्र सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं के साथ जाकर अपना नामांकन दाखिल किया।



Leave a comment