Monday , 7 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ अमित शाह ने रुद्रप्रयाग में बाबा रुद्रनाथ का आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार शुरू किया
उत्तराखंड न्यूज़जनादेश 2022

अमित शाह ने रुद्रप्रयाग में बाबा रुद्रनाथ का आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार शुरू किया

उत्तराखंड में चुनाव प्रचार अब तेज होने लगा है और इसी कड़ी में आज देश के गृह मंत्री अमित शाह ने रूद्रप्रयाग पहुंचे और उन्होंने सबसे पहले बाबा रुद्रनाथ मंदिर में दर्शन किये और बाबा का आशीर्वाद लिया इसके बाद उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत की।

अमित शाह ने घर-घर जाकर भाजपा उम्मीदवार भरत चौधरी के लिए वोट मांगे। उन्होंने यहां के लोगों से अपील की कि वह उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार बनाने में अपना समर्थन दें और पिछली बार की तरह इस बार भी बीजेपी को अपना आशीर्वाद दें।

बीजेपी उत्तराखंड ने अपने ट्वीटर हैडल से एक ट्वीट किया ‘‘ गृहमंत्री श्री अमित शाह जी का रुद्रप्रयाग में भाजपा जिला कार्यालय में मातृ शक्ति से संवाद किया है।’’

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी खटीमा में अपना चुनाव प्रचार शुरू करने से पहले गुरूद्वारे में जाकर पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने घर-घर जाकर अपना चुनाव प्रचार शुरू किया। उन्होंने अपने प्रचार के दौरान कहा कि बीजेपी ने अपने पांच साल के कार्यकाल के दौरान बहुत सारे काम करके दिखाया है और आगे भी हम लोगों के हितों के लिए काम करते रहेंगे।

हमारी सरकार ने निस्वार्थ भाव से काम किया है बीजेपी के कार्यकाल के दौरान कहीं से भी कोई भ्रष्टाचार का मामला सामने नहीं आया वहीं कांग्रेस की पिछली सरकार ने सिर्फ भ्रष्टाचार, घोटाले और काले कारनामे वाले काम किए हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles