आज उत्तराखंड में नामांकन भरने का आखिरी दिन है इसलिए आज सभी पार्टियों के उम्मीदवारों ने अपना-अपना नामांकन भरा। जिसमें कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लालकुंआ, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने श्रीनगर, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने श्रीनगर, भाजपा में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने टिहरी से अपना नामांकन किया। इनके अलावा भी कई अन्य उम्मीदवारों ने अपना नामांकन भरा।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री @harishrawatcmuk जी नें 56-लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से भरा नामांकन का पर्चा। pic.twitter.com/5eawVEcpDk
— Uttarakhand Congress (@INCUttarakhand) January 28, 2022
भाजपा के कई उम्मीदवारों को टिकट न मिलने के कारण उन्होंने निर्दलीय प्रत्याक्षी के रूप में अपना नामांकन किया। जिसमें रूद्रपुर से भाजपा के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल तथा कोटद्वार से भाजपा के बागी नेता धीरेंद्र चौहान ने निर्दलीय प्रत्याक्षी के रूप में अपना नामांकन किया।
श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में आज मैंने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से अभिभूत आम जनमानस में इस चुनाव को लेकर खासा उत्साह है। pic.twitter.com/rYwjTuky15
— Dr.Dhan Singh Rawat (@drdhansinghuk) January 28, 2022


Leave a comment