Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ रैलियों में ताकत झोंकेगी भाजपा, 30 स्टार प्रचारकों की सूची तैयार, पीएम मोदी, शाह, योगी आदित्यनाथ करेंगे प्रचार
उत्तराखंड न्यूज़जनादेश 2022देहरादून

रैलियों में ताकत झोंकेगी भाजपा, 30 स्टार प्रचारकों की सूची तैयार, पीएम मोदी, शाह, योगी आदित्यनाथ करेंगे प्रचार

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। 30 स्टार प्रचारकों की इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम शामिल है।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, स्मृति ईरानी, जनरल (रिटा.) वीके सिंह, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी उत्तराखंड में प्रचार करेंगे।

यह भी पढ़ें –

यहां देखें पूरी सूची –

Image

सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में तीन रैलियां करेंगे। उनकी एक रैली अल्मोड़ा, दूसरी श्रीनगर और तीसरी हरिद्वार में होगी। पहले पीएम मोदी की छह रैलियां प्रस्तावित थीं लेकिन कोविड के खतरे और रैलियों पर चुनाव आयोग की रोक के बाद इसे पहले चार और अब तीन कर दिया गया है। चुनाव से पहले पीएम मोदी देहरादून और हल्द्वानी में दो बड़े कार्यक्रमों के जरिये जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं।

भाजपा की ओर से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी स्टार प्रचारक के तौर पर उत्तराखंड चुनाव में एक दिन देंगे। यूपी में व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए वह देवभूमि में ‘वनडे की ताबड़तोड़’ पारी खेलेंगे। पार्टी एक ही दिन में उनकी चार रैलियां कराने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार, योगी आदित्यनाथ लखनऊ से सीधे पिथौरागढ़ पहुंचेंगे। यहां की रैली के बाद पौड़ी जिले में उनकी शेष रैलियां होंगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...